इस वक्त हर राज्य, शहर में गर्मी ने अपना राज जमाया है।बढ़ते आधुनिकरण के साथ अब इस बार गर्मी का पारा भी सहनशक्ति से बाहर जा चुका है इसे में मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश की संभावना बताई है।
उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई 17 राज्यों में आंधी-बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के मुताबिक, राजस्थान को छोड़कर आने वाले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
अगर तमिलनाडु ओर के राज्यो की बात करें तो कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही असम-मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और केरल में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
हालांकि केवल आज के मौसम की बात करे तो मौसम विभाग के अनुसार, आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा,बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता।
ध्यान रखने वाली बात है की जब उत्तरप्रदेश में बारिश का अलर्ट है उसी वक्त दिल्ली में लू का अलर्ट दिया गया है। साथ में हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और 50 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 28 और 29 मई को ओलावृष्टि का भी अनुमान है।