लखनऊ सुपर जंट्स की टीम जब आज इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए उतरी तो सभी को जिस एक प्लेयर का सबसे ज्यादा इंतजार था जिसे ग्राउंड पर हर कोई देखना चाहता था वो श्रेयस अयर या फिर ऋषभ पंत नहीं थे बल्कि उनका नाम था अर्जुन तेंदुलकर। आप सोचिए कि पिछले तीन-चार मैचों से बार-बार जो लखनऊ सुपर जंट्स के फैंस हैं या फिर ऑल ओवर जो वर्ल्ड में भी जो आईपीएल देखते हैं जो आईपीएल को पसंद करते हैं वो भी कहीं ना कहीं उस इंतजार में थे कि
आखिरकार अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जॉइंट्स में कब मौका मिलेगा वो प्लेइंग 11 में कब आएंगे कब शामिल होंगे क्योंकि अर्जुन तेंदुलकर जो पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे 2023 में आईपीएलl में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था लेकिन वहां पे सिर्फ पांच मैच मिले और उसके बाद इस साल वह लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ जुड़े ₹30 लाख में। इसके बाद कहा जा रहा था कि अर्जुन तेंदुलकर जो है शायद इस सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ज्यादा मौका देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और आखिरी मैच में ही वो उन उनका जो मौका था वो सामने आया।
लेकिन इसके बाद आप सोचिए कि जैसे ही अर्जुन तेंदुलकर ग्राउंड पर आते हैं बैटिंग में जो फैंस है वो बेहद ज्यादा जब ऋषभ पंत ये अनाउंस करते हैं कि आज प्लेइंग 11 में फाइनली अर्जुन तेंदुलकर खेलेंगे तो फैंस का जो एक्साइटमेंट लेवल है वो बेहद ज्यादा हाई हो जाता है और इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर बैटिंग में भी आते आते हैं पांच बॉल फेस करते हैं पांच रन बनाते हैं लेकिन असली कमाल जिस चीज के लिए अर्जुन तेंदुलकर जाने जाते हैं वो होती है उनकी गेंदबाजी वो चार ओवर फेंकते हैं और और ड्यूरिंग वो 36 रन उन्हें पड़ते हैं और ये सोचिए जो इकॉनमी है वो सिर्फ नौ की होती है और सबसे अहम विकेट यहां पे उन्हें मिलता है प्रभु सिमरन सिंह का वो भी यॉर्कर पर। आप सोचिए अर्जुन तेंदुलकर पर कितना ज्यादा दबाव है। अर्जुन तेंदुलकर को हम डोमेस्टिक में भी देखते हैं।
अर्जुन तेंदुलकर की बैटिंग, बोलिंग लगातार अर्जुन तेंदुलकर अपने परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में रहते हैं और कई बार जो है ये भी कहा जाता है कि जिस तरह जो अर्जुन तेंदुलकर का जो नाम है वो कहीं ना कहीं इतना अ सचिन तेंदुलकर का एक तरह से वह दबाव आप कह सकते हैं कि नाम का जो दबाव है वो कहीं ना कहीं अर्जुन तेंदुलकर अपने कंधे पर लेकर घूम रहे हैं। लेकिन आज मैच के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए डेब्यू करने के बाद मैच खत्म होता है। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम पहले ही एलिमिनेट हो चुकी होती है।
आज आखिरी मैच होता है लखनऊ सुपर जंट्स का अपने घर पर टीम को हार मिलती है पंजाब किंग्स की टीम जीतती है। लेकिन इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर के पिता लेजेंड्री सचिन तेंदुलकर का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होता है और इस पोस्ट में जो है सचिन तेंदुलकर कभी भी बेटे अर्जुन के लिए कुछ नहीं लिखते हैं लेकिन आज उन्होंने लिखा है और आज क्या लिखा है वो एक खास पोस्ट है पोस्ट है बेहद इमोशनल पोस्ट है। उन्होंने लिखा है कि बहुत बढ़िया अर्जुन मुझे इस पूरे सीजन में तुम्हारे खुद को संभालने के तरीके पर गर्व है। तुमने हमेशा अपनी क्षमता पर भरोसा रखा, पेशेंस बनाए रखा। चुपचाप मेहनत की और आखिरी मैच तक मौके का इंतजार करने के बावजूद पॉजिटिव बने रहे।
क्रिकेट सिर्फ स्किल ही नहीं बल्कि पेशेंस की भी परीक्षा लेता है और आज तुमने दोनों को बेहद खूबसूरती से संभाला। हमेशा जमीन से जुड़े रहो और खेल में उसी तरह प्यार करते रहो जैसे हमेशा करते आए हो। हमेशा तुमसे प्यार रहेगा। सचिन तेंदुलकर के लिए जैसे ही बेटे अर्जुन के लिए एलएसजी की जर्सी में मैसेज आता है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है और अब यह कहा जा रहा है कि क्या इस परफॉर्मेंस के बाद क्या अर्जुन तेंदुलकर को और पहले नहीं खिलाया जा सकता था क्योंकि लखनऊ सुपर जंट्स का जो परफॉर्मेंस था वो पहले ही बेहद खराब हो चुका था। टीम लगातार स्ट्रगल कर रही थी। टीम में यूनिटी नहीं दिख रही थी। ऋषभ पंत कप्तान के तौर पर फ्लॉप हो रहे थे। गेंदबाजी अच्छी थी। लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने आखिरी अंत तक आता रहा वैसे-वैसे टीम की जो गेंदबाजी है वो भी खराब होती रही। लेकिन आखिरी मैच में
अर्जुन तेंदुलकर को जो मौका दिया गया उससे एक बात तो साबित हो गई है कि अर्जुन तेंदुलकर बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले मैचों में यानी कि अब जब अगला सीजन है क्या अर्जुन तेंदुलकर को और मैचेस मिलेंगे। अगर और ये क्या ये भी हो सकता है कि अर्जुन तेंदुलकर का जो परफॉर्मेंस है डोमेस्टिक और आईपीएल में अगर अच्छा होता है तो क्या अर्जुन तेंदुलकर कभी इंडियन टीम में दिख सकते हैं? आप जरूर बताइए कमेंट सेक्शन में कि अर्जुन तेंदुलकर का जो परफॉर्मेंस है आज आपको कैसा लगा और आने वाले में जो अर्जुन का भविष्य है वो कैसा रहेगा? क्या इंडियन टीम में अर्जुन तेंदुलकर खेल सकते हैं और अगर आपको यह वीडियो पसंद आया हो तो लाइक करें, शेयर करें और स्पोर्ट्स तक को सब्सक्राइब करना ना भूलें।