Cli

सोनम पर आई मुसीबत, विवादों में फंसे पति आनंद आहूजा।

Uncategorized

चर्चा में आई सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा की बेशुमार दौलत। नौकरों के लिए लंदन में खरीदे पांच फ्लैट। 270 करोड़ वाले बंगले के पास है प्रॉपर्टीज। कीमत जान उड़ जाएंगे होश। फ्लैट्स को लेकर पड़ोसियों ने जताई आपत्ति। फिर जो हुआ सब हैरान। लंदन में लग्जरी लाइफ जी रहे सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद अहूजा एक बार फिर अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं।

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर वैसे तो हमेशा अपने स्टाइल और ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार मामला उनकी आलीशान प्रॉपर्टी और बेशुमार दौलत का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने लंदन के पौश इलाके नॉटिंग हिल में अपने ₹270 करोड़ के बंगले के पास नौकरों के लिए पांच फ्लैट्स खरीदे हैं। इन फ्लैट्स की कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

बताया जा रहा है इन पांच फ्लैट्स की कीमत करीब ₹51 करोड़ है। दरअसल सोनम कपूर और आनंद अहूजा पिछले कई सालों से लंदन में रह रही हैं। कपल अपने दोनों बच्चों के साथ वहीं सेटल हैं। 3 साल पहले उन्होंने नौटिंग हिल इलाके में पुरानी हवेली खरीदी थी। इस हवेली की कीमत करीब ₹270 करोड़ बताई गई थी। तब से लगातार इस घर का रनोवेशन चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बंगले को बेहद लग्जरी तरीके से तैयार किया जा रहा है और इसके रनोवेशन पर करीब 60 करोड़ खर्च हो चुके हैं।

अब खबर सामने आई है कि कपल ने अपने इस आलीशान बंगले के पास ही पांच और फ्लैट्स भी खरीद लिए हैं। कहा जा रहा है इन फ्लैट्स का इस्तेमाल घर के स्टाफ और नौकरों के रहने के लिए किया जाएगा। हालांकि इन खबरों के सामने आने के बाद आसपास रहने वाले पड़ोसी काफी नाराज बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि इन फ्लैट्स को लेकर इलाके में विवाद भी शुरू हो गया है।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है यह पांचों फ्लैट्स एक ऐसी कंपनी ने खरीदे हैं जो कपल से जुड़ी हुई है। वहीं कुछ पड़ोसियों ने आरोप लगाया है कि फ्लैट्स को सोशल हाउसिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी कि कम रेंट पर लोगों को फ्लैट प्रोवाइड कराना। यही वजह है कि आसपास रहने वाले लोग चिंता में हैं। दूसरी तरफ कपल की कंपनी के एक रिप्रेजेंटेटिव ने इन खबरों को गलत बताया है।

साथ ही यह भी कहा है यह प्रॉपर्टी सिर्फ निवेश के मकसद से खरीदी गई है। हालांकि इस पूरे मामले में सोनम कपूर और आनंद अहूजा की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आनंद अहूजा की बात करें तो वह एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं। एक समय पर वह Amazon कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम किया करते थे। आज वह अपने फैमिली बिजनेस शाही एक्सपोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसके अलावा उनका खुद का क्लोथिंग ब्रांड भाने भी काफी मशहूर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद अहूजा की कुल संपत्ति ₹4000 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। वहीं सोनम कपूर बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। साल 2018 में सोनम और आनंद ने शादी की थी। इसके बाद 2022 में उनके बेटे वायु का जन्म हुआ। वहीं मार्च 2026 में सोनम दूसरी बार मां बनी।

अब कपल अपने परिवार के साथ लंदन में बेहद शाही जिंदगी जी रहा है। करोड़ों के बंगले, लग्जरी फ्लैट्स और आलीशान लाइफस्टाइल को देखकर यही कहा जा सकता है कि सोनम और आनंद की जिंदगी किसी रॉयल फैमिली से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *