Cli

मरना नहीं, मारना है”,द्विशा शर्मा की मौ!त पर क्या बोल गई दिशा पाटनी की बहन।

Uncategorized

एक्ट्रेस और मिस पुणे रह चुकी टुषा शर्मा की मौत ने सबको झपकझोड़ दिया है। वो 12 मई को भोपाल में अपने घर में मृत पाई गई थी। पेरेंट्स का आरोप है कि उनके ससुराल वालों ने टिशा को दहेजके लिए प्रताड़ित किया था। देखते ही देखते इस मामले ने तूल पकड़ ली।

आम लोगों से लेकर कई सेलिब्रिटीज भी इस मुद्दे पर लगातार बात कर रहे हैं। उनमें से एक नाम एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी का भी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दहेज के खिलाफ आवाज उठाते हुए लड़कियों से कहा कि उन्हें अब मरना नहीं मारना [संगीत] है। खुशबू एक्स इंडियन आर्मी ऑफिसर हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विशा डेथ केस को लेकर Instagram पर सिलसिलेवार ढंग से कुछ स्टोरीज डाली।

उनमें वो लिखती हैं अगर सब कुछ दहेज के लिए है ही तो अकेले रहने की हिम्मत करिए और शादी को ना कह दीजिए। लीगल लड़ाई में अपना हक वापस लीजिए मरना नहीं मारना है। बेटी विदा नहीं हुई थी। धीरे-धीरे कुर्बान हुई थी। दहेज कम था शायद इसलिए हर रोज अपमान हुई थी।

दूसरी स्टोरी में वो लिखती हैं जितने जिम्मेदार गलत साससुर होते हैं उतने ही कई बार चुप रहने वाले मां-बाप भी होते हैं। बेटियां मरने से पहले अक्सर बता देती हैं कि वो खुश नहीं है। पर उन्हें समझाया जाता है कि थोड़ा एडजस्ट करो शादी में इतना चलता है। कई बार यही चुप्पी एक बेटी की जान ले लेती है।

इतना ही नहीं खुशबू ने एक वीडियो के जरिए लोगों को कई हिदायतें भी दी। ट्विषा समेत हाल फिलहाल हुए ऐसे अन्य मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दहेज से हर साल लगभग 6000 लड़कियों की मौत होती है। उनके मुताबिक यह रिपोर्टेड केस है। जबकि असली आंकड़े इससे कहीं ज्यादा होंगे। उन्होंने कहा मैं अपनी बहनों और भाइयों से कहना चाहती हूं कि गोल्ड डिगर ना बने। आपको किसी और के मां-बाप की कमाई से आई गाड़ी, बुलेट और बेड वगैरह नहीं चाहिए। इस बात पर प्रतिबंध होना चाहिए कि यदि आपके पास घर या जगह नहीं है तो आप शादी ना करें।

अगर है तभी घर में लड़की लाएं और यदि नहीं है तो घर जमाई बन जाए। ऑप्शन सारे [संगीत] खुले हैं। खुशबू का कहना है कि लड़कियों को शादी के मामले में अपना पक्ष रखना चाहिए। साथ ही ऐसे लड़के से शादी नहीं करनी चाहिए जो अपने मां-बाप को दहेज जैसी बातों के लिए रोक नहीं सकता। उनके मुताबिक यदि लड़का लड़की यह तय करते हैं कि उन्हें अलग रहना है तो वह अपने पैसों पर सब कुछ करें। मां-बाप पर निर्भर रहकर उन पर बोझ ना बने।

अगर पैसा नहीं है तो शादी बिल्कुल ना करें। उन्होंने लड़कियों को सलाह दी कि उन्हें शादी के बाद कैश, गोल्ड और प्रॉपर्टी केवल अपने नाम पर लेना चाहिए। खुशबू का कहना है कि यदि लड़कियां यह सब नहीं कर पाती हैं, तो उन्हें सिंगल ही रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *