Cli

कांस में हुई आलिया की बेइज्जती, अब समय रैना करेगा भरपाई?

Uncategorized

कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर आलिया भट्ट की भयंकर ट्रोलिंग हुई और उनकी इमेज को भी बड़ा डैमेज लगा और अब आलिया भट्ट की टीम लग गई है उनकी उस इमेज के डैमेज को कंट्रोल करने में। हम सब जानते हैं कि आलिया भट्ट को कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर भारी तरह से इग्नोर किया गया।

कई सारे सेलिब्रिटीज को आलिया भट्ट को सपोर्ट करना पड़ा। यह भी सामने आया कि आलिया अपनी फेक पीआर टीम वहां पर लेकर गई है और आलिया जैसे ही कहीं से भी निकलती है तो वो फेक पीआर टीम इकट्ठी हो जाती है और आलिया के ऑटोग्राफ्स और फोटोज लेने लगती है।

आलिया भट्ट के सपोर्ट में उनके पति आए रणबीर कपूर जो कांस फिल्म फेस्टिवल से लौटते वक्त उनके साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। अब इसी बीच आलिया भट्ट की पीआर टीम की पूरी तरह क्लास लग गई। क्योंकि कांस फिल्म फेस्टिवल का पूरा इवेंट आलिया भट्ट के खिलाफ गया और यह इवेंट एक फेल्ड इवेंट था।

ऐसे में अब आलिया भट्ट की पीआर टीम ने आलिया की इमेज को जो कुछ भी डैमेज हुआ है कांस फिल्म फेस्टिवल में इग्नोरेंस की वजह से उसे कंट्रोल करने के लिए नया जरिया ढूंढा है और इस जरिए के साथ आलिया की टीम को लगता है कि आलिया का समय बदल जाएगा। समय रैना की मदद ली जा रही है आलिया की इमेज कंट्रोल करने के लिए। आज आलिया भट्ट को स्पॉट किया गया समय रैना के शो पर। इंडियास गॉट लेटेंट टू आ रहा है और उसी की एक फोटो सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि समय रहना है।

इंडियास गॉट लेटेंट का बैनर लगा हुआ है और आलिया भट्ट भी वहां पर बैठी है। बस इस फोटो को अब सोशल मीडिया पर सभी तरफ सर्कुलेट किया जा रहा है और कहीं ना कहीं कह सकते हैं कि जब आपके बारे में एक न्यूज़ चल रही है। तभी आपके बारे में एक और बड़ी न्यूज़ आती है तो वह खबर उस पिछली खबर को काट देती है। तो कांस वाली जो बात है वह पुरानी हो गई।

अब आलिया भट्ट समय के साथ उनके शो पर आ रही है। क्या होने वाला है इसको लेकर एक नया एक्साइटमेंट लोगों के बीच आ गया है। वैसे बात करें समय रैना की तो कंट्रोवर्सीज हमेशा उनके पीछे ही रहती है। वो रिसेंटली कपिल शर्मा के शो पर भी गए। वहां से भी काफी कंट्रोवर्सीज हुई। अब लेट्स सी आलिया भट्ट समय रैना के साथ कुछ नया मैजिक कर पाती है जो वायरल होगा या फिर कोई कंट्रोवर्सी निकल कर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *