कहो ना प्यार है कहो ना प्यार है अमीशा पटेल बॉलीवुड की व हीरोइन जो अपनी पहली ही फिल्म से रातों रात स्टार बन गई प्यार की कश्ती में लहरों की मस्ती में पवन के शोर शोर में इस अभिनेत्री का नाम ऐसी हीरोइनों में शुमार है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सुपर डुपर हिट फिल्म से की थी [संगीत] अमीशा पटेल अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बेबाक अंदाज के लिए भी हमेशा से मशहूर रही है प में डू साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म कहो ना प्यार है ऐसी फिल्म रही जिसके लिए सिनेमा घरों और उसके बाहर नौजवानों की दीवानगी देखते ही बनती थी इस फिल्म के मेल और फीमेल दोनों ही किरदार यानी रोहित और सोनिया पूरी दुनिया के क्रश बन गए [संगीत] थे एयरपोर्ट रेस्टोरेंट जिम जहां भी रितिक और अमीशा कदम रखते लोग ऑटोग्राफ चाहते थे लोगों ने इन्हें भगवान तक का दर्जा दे दिया था
जाहिर है कि ऐसे स्टारडम के साथ इन दोनों का पहला अनुभव था जो इनके लिए बेहद खास था महफिल में गूजेगा राना के होठों पे आया है दिल का फसाना अ पहली ही फिल्म के बाद अमीशा के लिए यूथ में ऐसी दीवानगी देखने को मिलती थी कि लोग इन्हें खून से चिट्ठियां लिखकर अपने प्यार का इजहार कर रहे थे वहीं कई चाहने वाले ऐसे भी रहे जिन्होंने उनकी तस्वीर से शादी तक रचा डाली ऐसी दीवानगी और पागलपन कम ही हीरोइंस के लिए देखने को मिलता है तुम होल हो तुम ही हो शरम मेरे अमीशा शायद पहली ऐसी एक्ट्रेस रही है जिन्हें अपनी पहली दो फिल्मों कहोना प्यार है और गदर से वह स्टारडम मिला जो कई अभिनेत्रियों को अपने पूरे करियर में नसीब नहीं होता है लेकिन वक्त का पहिया घूमा और अपनी पहली फिल्म के महज कुछ साल बाद ही अमीशा पटेल को काम मिलना ही बंद हो [संगीत] गया तुम भी कभी लंबे वक्त तक नेशनल क्रश रही यह हीरोइन अचानक क्यों और कैसे फिल्मी पर्दे से गायब हो गई
और इन्हें साइड रोल करने पड़े जानेंगे इस पेशकश में आगे विस्तार से साथ ही बताऊंगी कि इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट रही अमीशा ने क्यों फिल्मी दुनिया में करियर बनाने का फैसला किया और किस शादीशुदा मर्द से अफेयर ने इनका करियर बर्बाद कर दिया था तुम्हें माफ हमने किया जलवा ऐसा किया इसके अलावा बात होगी कि आखिर क्यों मां ने अमीशा की चप्पलों से पिटाई करते हुए इन्हें घर से बाहर कर दिया और किस वजह से इस हीरोइन ने अपने पिता को कानूनी नोटिस भिजवा दिया था ओ दरिया दे पाण के मजा फिर अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली इस हीरोइन ने करीब आधा दर्जन लोगों से दिल लगाया उन्हें डेट किया लेकिन क्यों यह आज तक कुंवारी हैं इसकी भी वजह जानेंगे इन सारी बातों पर विस्तार से आने से पहले जान लेते हैं अमीशा के एक्ट्रेस बनने की कहानी ले जा मुझे परदेसी के तेरी मेरी एक जिंदड़ी अमीशा पटेल का जन्म 9 जून 1976 को मुंबई के गुजराती परिवार में हुआ था उनके पिता का नाम अमित पटेल और माता का नाम आशा पटेल है इनका एक भाई भी है जिनका नाम अश्मित पटेल है अमीशा के दादा रजनी पटेल एक जानेमाने पॉलिटिशियन थे जो मुंबई की कांग्रेस प्रदेश समिति के अध्यक्ष भी रह चुके थे अमीशा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की थी और इसके बाद इन्होंने अमेरिका के टफ्ट्स विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की इस अभिनेत्री के बहुत कम फैंस को पता होगा कि अमीशा ने अपने विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के पेपर के लिए गोल्ड मेडल जीता था बेहद खूबसूरत और मास मासूमियत से भरे चेहरे को देखते हुए इनकी फ्रेंड्स अमीशा को
एक्टिंग में करियर बनाने की सलाह देती थी साथ ही खुद अमीशा का एक्टिंग और मॉडलिंग की ओर शुरू से ही झुकाव था यही वजह रही कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अमीशा पटेल ने बॉलीवुड में कदम रखने का फैसला [संगीत] किया अमीशा पटेल ने साल 2000 में फिल्म क होना प्यार है से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी इस फिल्म ने अमीशा पटेल को रातों-रात बुलंदियों पर पहुंचा दिया इस फिल्म में उनके कोस्टार ऋतिक रोशन थे और यह फिल्म दोनों स्टार की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी क्यों आता है [संगीत] मजा ना तुम जानो ना आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म कहो ना प्यार है कि हीरोइन के तौर पर सबसे पहले अमीशा पटेल नहीं बल्कि करीना कपूर को चुना गया था फिल्म के काफी सारे सींस शूट भी कर लिए गए थे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि करीना फिल्म से आउट हो गई और अमीशा ने उन्हें रिप्लेस किया हाल ही में अमीशा ने इस फिल्म को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया था उन्होंने बताया था इस फिल्म में पहले करीना कपूर डेब्यू करने वाली थी लेकिन आधी शूटिंग होने के बाद उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी अमीशा के मुताबिक कुछ वजहों से राकेश रोशन ने खुद करीना से फिल्म छोड़ने को कहा था करीना कपूर ने भी उसी साल अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रिफ्यूजी से डेब्यू किया था बकौल अमीशा राकेश रोशन ने उन्हें बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके और करीना के बीच कुछ मतभेद हो गए थे जिस वजह से उन्होंने करीना को फिल्म से हटाने का फैसला लिया राकेश रोशन की पत्नी और ऋतिक की मां पिंकी इस बात से हैरान थी क्योंकि फिल्म का सेट तैयार था और तीन दिनों में सोनिया के
रोल के लिए करीना की जगह कोई नया चेहरा ढूंढना था उस फिल्म के सेट को तैयार करने में करोड़ों रुपए खर्च हुए थे यह ऋतिक की पहली फिल्म थी इसीलिए सभी लोग काफी तनाव में थे इसके बाद नए चेहरे की तलाश शुरू हुई इसी बीच राकेश रोशन एक शादी में गए जहां उन्होंने अमीशा पटेल को देखा उस रात वह सो नहीं पाए और उन्होंने अपनी पत्नी पिंकी से कहा था कि उन्हें अपनी सोनिया मिल गई है अब सवाल था कि अगर अमीशा इस रोल के लिए मना कर देंगी तो क्या होगा खैर जब राकेश रोशन ने अमीशा के बारे में पता करके उनसे मुलाकात की तो वह इस रोल के लिए तैयार हो गई और फिल्म क होना प्यार है ने इतिहास रच दिया कना प्यार है कना प्यार है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट हुई थी इतना ही नहीं इस फिल्म ने अलग-अलग कैटेगरी में कुल 92 अवार्ड जीतकर रिकॉर्ड बना दिया इसी वजह से इसका नाम लिम का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और गिनीज बुक में दर्ज किया गया इस फिल्म के बाद अमीशा की जिंदगी बदल गई रितिक के साथ ही अमीशा को लेकर युवाओं में गजब की दीवानगी थी अमीशा के मुताबिक वो दिन जितने प्यारे थे उतने ही डरावने भी अमीशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अचानक लाइमलाइट में आने के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था क्योंकि लोग उन्हें पहचानने लगे थे यह जहां भी जाती लोग अपने हाथ में पैसे और भगवान की तस्वीरों को साथ लेकर आते और इस पर ऑटोग्राफ देने के लिए कहते जिन फैंस को अमीशा से हाथ मिलाने का मौका मिल जाता वह इनके सामने ही कहते थे कि हम अब कभी भी अपने हाथ नहीं धोएंगे कुछ इस तरह की दीवानगी थी इस हीरोइन के लिए तेरे प्यार में डूबी मैं भी डूबी अमीशा पटेल ने यह भी बताया था कि फैंस उनके लिए अपना प्यार दिखाने के लिए किसी भी
हद तक गुजरने को तैयार थे बहुत से फैंस ऐसे थे जो अमीशा की तस्वीरें मंदिरों और चर्च में ले जा रहे थे और तस्वीरों से शादी कर रहे थे इस हीरोइन को फैंस से ऐसी चिट्ठी मिलती थी जिनमें इनकी तस्वीरें माला पहने सिंदूर लगाए और उन पर तुम मेरी हो लिखा होता था अमीशा ने जब बॉबी देओल के साथ फिल्म की तो इन्हे नफरत भरे खत भी मिलते थे जिनमें लिखा होता कि तुम बॉबी और सनी के साथ कैसे काम कर सकती हो तुम मेरी हो सोनिया यह लेटर खून से लिखे होते थे ये दिल का खेल अजीब है यार जीत में भी क होती अपनी पहली बेहद कामयाब फिल्म के बाद साल 2001 में अमीशा पटेल की अगली फिल्म सनी देओल के साथ रिलीज हुई जिसका नाम था गदर एक प्रेम कथा यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म गदर में शानदार अभिनय के लिए अमीशा को स्पेशल परफॉर्मेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया हम हो [प्रशंसा] ग ग इस तरह से अपनी दोनों शुरुआती फिल्मों से अमीशा को जो कामयाबी और लाइमलाइट मिली वह शायद ही किसी अभिनेत्री को नसीब हुआ हो गदर के बाद अमीशा पटेल फिल्म यह जिंदगी का सफर में जिमी शेरगिल के साथ नजर आई इसके बाद वह बॉबी देओल के साथ फिल्म क्रांति में देखी गई यह दोनों ही फिल्में कुछ खास नहीं चली इसी के बाद अमीशा के करियर का ग्राफ तेजी से गिरने लगा त वापस म मेरा पिा छोड़ साल 2002 में आफताब शिवदासानी के साथ अमीशा की फिल्म क्या यही प्यार है रिलीज हुई लेकिन वह अपनी शुरुआती फिल्मों जैसा कमाल नहीं दिखा पाई साल 2002 में डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने रितिक रोशन और अमीशा की फिल्मी जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर उतारा फिल्म का नाम था आप मुझे अच्छे लगने लगे लेकिन कहो ना प्यार है जैसा असर इस बार देखने को नहीं मिला फिल्म औसत चली और अमीशा का करियर डगमगाने लगा आप मुझे अच्छे लगने लग अमीशा के हिचकोले खाते करियर को सहारा दिया साल 2002 में आई फिल्म हमराज ने इस फिल्म में उनके अपोजिट दो लीड एक्टर्स थे बॉबी देओल और अक्षय खन्ना इस फिल्म की कहानी के साथ ही इसके गाने भी खूब चले फिल्म ने औसत कारोबार [संगीत] किया साल 2002 में ही आई फिल्म यह है जलवा में अमीशा पहली बार सलमान खान के साथ नजर आई इसके बाद 2003 में वह अजय देवगन के साथ परवाना आफ शिवदासानी के साथ सुनो ससुर जी जैसी फिल्मों में एक्टिंग करती देखी गई भले ही अमीशा अब बड़े एक्टर्स के साथ काम कर रही थी लेकिन उन्हें अपनी शुरुआती फिल्मों जैसी कामयाबी नसीब नहीं हो पा रही [संगीत] थी साल 2005 की फिल्म मंगल पांडे में
अमीशा ज्वाला के किरदार में नजर आई पहले यह रोल ऐश्वर्या राय निभाने वाली थी लेकिन बाद में यह अमीशा की झोली में आ गिरा रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान अमीशा को फिल्म में लेने के हक में थे क्योंकि उन्होंने इस अभिनेत्री का एक इंटरव्यू देखा था जिसे देखकर वह अमीशा की इंटेलिजेंस से बहुत इंप्रेस हो गए थे इस तरह देखें तो साल 2002 में फिल्म हमराज के बाद अमीशा का करियर कुछ खास नहीं चला उनकी कोई भी फिल्म पर्दे पर कमाल नहीं कर पाई इसके बाद उन्होंने कुछ तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम किया लेकिन सफलता नहीं मिली इसके बाद अमीशा फिल्मों में गेस्ट रोल में नजर आने लगी और उनका करियर डूबता चला गया वह अब हिंदी फिल्मों के छोटे-मोटे रोल और साउथ की कुछ फिल्मों तक सिमट गई थी दिल्ली कर लिया तबार हमको हो गया तुमसे प्यार जब 2018 में आखिरी बार वो फिल्म भयाजी सुपरहिट में नजर आई थी इसके अलावा 2019 में वह बिग बॉस के 13वें सीजन में भी दिखाई दी थी साल 2023 में अमीशा एक बार फिर तब चर्चा में आई जब सनी देओल के साथ उनकी फिल्म गदर टू रिलीज हुई अमीशा पटेल का फिल्मी करियर परवान नहीं चढ़ सका साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी विवादों और अकेलेपन से भरी रही यूं तो अमीशा ने कई लोगों से दिल लगाया लेकिन कोई भी रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच सका एक दौर में यह हीरोइन एक शादीशुदा डायरेक्टर से दिल लगा बैठी थी इश्क में फना हुई अमीशा इस वजह से अपने अच्छे खासे करियर को बर्बाद कर बैठी थी अमीशा पटेल ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि विक्रम भट्ट संग अपने रिश्ते के बारे में पब्लिकली बात करने से उनका करियर बर्बाद हो गया था एक्ट्रेस ने कहा था कि इस वजह से वह एक दशक से ज्यादा वक्त तक मर्दों से दूर रही दरअसल ब्रेकअप से पहले अमीशा और विक्रम ने कई सालों तक डेट किया [संगीत] [प्रशंसा] था अशा पटेल और विक्रम भट्ट की पह मुलाकात फिल्म आप मुझे अच्छे लगने लगे कि सेट पर हुई थी फिल्म की शूटिंग के दौरान अमीशा को विक्रम भट्ट से प्यार हो गया था
हालांकि उस वक्त विक्रम भट्ट शादीशुदा थे दोनों 5 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे अमीशा पटेल की विक्रम भट्ट से अफेयर की खबर जब उनके माता-पिता को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया इतना ही नहीं इसी अफेयर के चलते एक बार अमीशा को उनकी मां ने चप्पल से पीट दिया था और घर से बाहर निकाल दिया था इस बात की खबरें मीडिया में भी आई थी कई सालों तक अमीशा की अपने परिवार से नहीं बनी थी और वह अलग रहने लग गई थी हद तो तब हो गई जब अमीशा ने अपने ही माता-पिता पर खुद के 12 करोड़ रुपए गबन करने का आरोप लगाते हुए लीगल नोटिस तक भेज दिया था अमीशा ने माता-पिता पर अपनी कमाई का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था इन सबके कारण अमीशा पटेल की छवि बहुत ज्यादा खराब हुई और उनकी बैक टू ट बैक तीन फिल्में फ्लॉप हो गई खैर जिस विक्रम भट्ट के चलते अमीशा ने अपने मां-बाप से रिश्ता बहुत ही खराब कर लिया था 5 साल के अफेयर के बाद उसी विक्रम भट्ट से अमीशा का ब्रेकअप हो गया जनवरी 2018 में खुद विक्रम भट्ट ने इस खबर की पुष्टि की थी ब्रेकअप के बाद विक्रम भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था मुझे नहीं लगता कि हम कभी एक दूसरे से प्यार करते थे अमीशा का अपने परिवार के साथ खुद की समस्या थी मुझे वाकई एहसास हुआ कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे और कुछ नहीं विक्रम भट्ट से अलग होने के बाद करीब 10 साल तक अमीशा का किसी से भी अफेयर नहीं [संगीत] रहा कहा जाता है कि अमीशा का पहला प्यार बिजनेसमैन नेस वाडिया थे नेस अमीशा से शादी करना चाहते थे जबकि अमीशा उन दिनों फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती थी इसी वजह को लेकर दोनों का ब्रेकअप हो गया था इसके बाद अमीशा का नाम बिजनेसमैन कनव पूरी और एक्टर रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे दिवंगत अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल के साथ भी अमीशा के अफेयर की खबरें सामने आई एक बार फैसल पटेल ने अमीशा को सोशल मीडिया पर सरयम प्रपोज किया था इससे पहले अमीशा पटेल ने भी फैसल को लव यू डार्लिंग कहकर
बर्थडे विश किया था इसके जवाब में फैसल पटेल ने अमीशा को खुलेआम प्रपोज किया था इस पोस्ट के बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें सुर्खियों में आ गई थी हालांकि बाद में फैसल ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया वादा तुमने भी किया है मोहब्बत ये नहीं तो क्या है फैसल पटेल के साथ अफेयर की खबरों पर अमीशा पटेल ने सफाई दी थी कि मैं और फैसल एक दूसरे को काफी पहले से जानते हैं और उनकी बहन भी मेरी अच्छी दोस्त है फैसल का प्रपोजल वाला पोस्ट महज एक मजाक था इसमें और कुछ नहीं है मैं अभी सिंगल हूं और सिंगल ही खुश हूं मुझे अब किसी के साथ रिश्ते में कोई दिलचस्पी नहीं है फैसला इस तरह का मजाक करने में माहिर है इसलिए उसकी बातों को इतना सीरियस ना ले फिलहाल हमेशा के इन दिनों करोड़पति बिजनेसमैन निर्वाण बिरला संघ अफेयर की बातें सामने आ रही हैं इस एक्ट्रेस ने निर्वाण संघ अपनी कोजी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की अमीशा अब 50 की उम्र की होने वाली है लेकिन करीब आधा दर्जन लोगों से अफेयर की खबरों के बावजूद अभी तक सिंगल है अब देखना होगा कि यह हीरोइन आगे भी तन्हा जिंदगी गुजारती है या फिर किसी के संग शादी रचाकर मैरिड लाइफ में एंट्री मारती है जाने त जाने है कितना [संगीत] प्या अब बात करते हैं अमीशा पटेल से जुड़े विवादों की इस अभिनेत्री का विवादों से गहरा नाता रहा है फिल्में हो या अमीशा पटेल की निजी जिंदगी वह हमेशा किसी ना किसी विवाद को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहती है तो आइए अब जानते हैं अमीशा पटेल से जुड़े कुछ विवादों के बारे में साल 2023 में फिल्म निर्माता अजय सिंह ने अमीशा के खिलाफ ढाई करोड़ रुपए की ठगी का मामला दर्ज कराया था इस मामले में रांची की एक अदालत ने अमीशा के खिलाफ वारंट भी किया था यह मामला साल 2018 का है
जब फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज के निर्माता अजय सिंह ने उन पर म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए ढाई करोड़ रुपए लेने और वापस नहीं करने का आरोप लगाया था उनका आरोप था कि अमीशा ने म्यूजिक वीडियो बनाने के नाम पर पैसे लिए थे लेकिन ना तो उन्होंने म्यूजिक वीडियो बनाया और ना ही उन्होंने उनके पैसे वापस किए इस मामले में रांची की सिविल कोर्ट ने अमीशा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल के खिलाफ वारंट जारी किया था एक मासूम सा दिल्ली अमीशा पटेल का अगला विवाद इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन से जुड़ा हुआ है एसोसिएशन ने अमीशा पर धोखा धड़ी का आरोप लगाया था और इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी दरअसल मामला यह था कि प्रोड्यूसर हरेश पटेल ने शिकायत की थी कि साल 2017 में उन्होंने अमीशा पटेल के प्रोडक्शन हाउस देसी मैजिक फिल्म को ढाई फीसद की ब्याज दर पर 55 लाख दिए थे लेकिन उन्होंने यह कर्ज नहीं चुकाया अमीशा पटेल ने पिछले पा सालों में कई जक दिए लेकिन सभी बाउंस हो गए जिसके बाद उनके खिलाफ कंप्लेंट की गई इसके अलावा साल 2017 में इवेंट कंपनी ड्रीम विजन के मालिक पवन वर्मा ने आरोप लगाया था कि 16 नवंबर 20177 को अमीशा पटेल को एक शादी समारोह में शामिल होना था इसके लिए उन्होंने अमीशा को ₹ लाख एडवांस दिए थे अमीशा पटेल दिल्ली तक आ गई थी लेकिन दिल्ली से मुरादाबाद की दूरी ज्यादा बताकर ₹ लाख और देने को कहा यह रकम नहीं देने पर वह दिल्ली से बिना कुछ बताए वापस चली गई पवन वर्मा का आरोप है कि उन्होंने उनके ₹ लाख रप वापस नहीं लौटाए इसको लेकर उन्होंने अमीशा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था इसी मामले को लेकर उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए वारंट जारी किया गया [संगीत] रे सनम अमीशा पटेल से जुड़ा अगला विवाद साल 2020 का है चुनावी जनसभाओं में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए फिल्मी स्टार्स को बुलाने का रिवाज रहा है ऐसे ही एक बार लोक जनशक्ति पार्टी के कैंडिडेट डॉक्टर प्रकाश चंद्रा का प्रचार करने अमीशा पटेल बिहार गई थी जिसे वह अपनी जिंदगी का बहुत ही खराब अनुभव बताती है इस दौरान अमीशा के साथ कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान हजारों लोगों की भीड़ पागलों की तरह अमीशा की कार पर टूट पड़ी थी और इस दौरान इनके साथ कुछ भी हो सकता था अमीशा ने एलजेपी उम्मीदवार प्रकाश चंद्रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने इनको जबरन चुनाव प्रचार कराने के लिए ब्लैकमेल तक किया पहले बताया गया कि चुनाव प्रचार पटना के नजदीक करना है लेकिन उन्हें पटना से काफी दूर ओबरा ले जाया गया अमीशा ने बताया कि उन्हें शाम की फ्लाइट से मुंबई वापस जाना था लेकिन एलजेबी प्रत्याशी ने गांव में ही अकेला छोड़कर चले जाने की धमकी देकर जबरन चुनाव प्रचार कराया अमीशा के मुताबिक इस दौरान उन पर
जबरन भीड़ में जाने का दबाव बनाया गया वहां भीड़ कपड़े उछालने के लिए तैयार दिख रही थी उस माहौल में उनके साथ छेड़छाड़ से लेकर कुछ भी हो सकता था इस दौरान अमीशा बहुत डर गई थी और इसे अपनी जिंदगी का सबसे खराब अनुभव बताती है चुनाव प्रचार के बाद वह करीब 8 बजे वापस अपने होटल लौट सकी होटल में वह ना तो कुछ खा सकी ना ही उन्हें नींद आई बिहार का उनका पूरा अनुभव बेहद बुरा रहा खैर यह तो रही अमीशा पटेल से जुड़े विवादों की बात फिल्मी करियर लगभग खत्म होने के बाद अमीशा अक्सर सोशल मीडिया पर ग्लैमरस पोस्ट करती नजर आती हैं अब अपने परिवार के साथ उनके रिश्ते काफी सुधर गए हैं वह कई बार अपने भाई अश्मित पटेल के साथ देखी गई जिसके बाद से यह कयास लगाए गए कि उनके और उनके घर वालों के बीच सुलह हो गई होगी बाद में अमीशा की मां ने भी इस बारे में बताया था कि पहले जितने भी विवाद थे वे अब खत्म हो गए हैं अब उनके बीच सब कुछ ठीक [संगीत] है तो यह थी अमीशा पटेल की कहानी आपको यह पेशकश कैसी लगी कमेंट करके बताइएगा चैनल सब्सक्राइब करने की गुजारिश के साथ मैं आरजे कंगना आपसे इजाजत लेती हूं आपसे फिर होगी मुलाकात नमस्कार [संगीत] [प्रशंसा] [संगीत]