साउथ एक्टर विजय थलपति तमिलनाडु के सीएम बन चुके है और cm बनते ही उन्होंने काफी बदलाव करने भी शुरू कर दिए है।
ऐसे मे एक्टर कमल हसन ने विजय से कुछ बहुत बड़ी मांग कर दी है हैरानी की बात है की कमल हासन ने एक नही 6 चीजों की मांग सीएम के आगे रख दी है।
एक्स टाइमलाइन पर इस बारे में जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘आज मैंने तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने तमिलनाडु के विकास के लिए अपने कई सपनों को शेयर किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने जो विनम्रता और स्नेह दिखाया, उससे मैं गर्व से भर गया।’
एक्टर ने लिखा मैने उनसे 6 मांग की है और मैंने ये भी बताया है कि इस समय तमिल फिल्म इंडस्ट्री कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। अगर समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए, इससे उन हजारों लोगों पर असर पड़ सकता है, जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। ऐसे में इंडस्ट्री को समर्थन और प्यार की जरूरत है। आशा है कि इससे लाभ मिलेगा।
उनकी 6 मांग में से एक मनोरंजन टैक्स को लेकर और दूसरा डिजिटल पारसी को लेकर है।कमल हासन ने डिजिटल पारसी के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि कई बार फिल्म रिलीज होते ही उसकी पाररटेड कॉपी इंटरनेट पर आ जाती है, जिससे फिल्मों की कमाई पर बड़ा असर पड़ता है। इसका नुकसान सिर्फ निर्माता को नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री को होता है।
जिसको रोकने के लिए एक टीम बनाने की बात की cm विजय के आगे रखी गई।इसके अलावा फिल्मों 8 हफ्तों तक ओटीटी पर न लाने की मांग भी रखी गई।