एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर एक इंजेक्शन संबंधी दावों पर उनके पति प्रयाग त्यागी ने प्रतिक्रिया देते हुए इन अफवाहों को खारिज किया और लोगों से गलत जानकारी फैलाना बंद करने की अपील की। कांटा लगा गर्ल के नाम से
मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का मुंबई में 27 जून 2025 को निधन हुआ था। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मौत को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे। इनमें कहा गया था कि जवान रखने वाले इंजेक्शन की वजह से उनकी मौत हुई। फिल्मी ज्ञान से बातचीत में पराग ने कहा, हम लोग बिल्कुल नॉर्मल खाना खाते थे।
नूडल्स से लेकर आइसक्रीम तक सब कुछ खाते थे। शेफाली भी हफ्ते में एक-दो बार आइसक्रीम खाती थी। घर में दाल, सब्जी, रोटी और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें सब बनती थी। बस प्रोटीन थोड़ा ज्यादा रहता था। पराग ने कहा, वह अपनी पूरी लाइफ में इस पॉइंट पर सबसे ज्यादा फिट थी।
उन्होंने इंजेक्शन संबंधी दावों पर सवाल उठाते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि कौन हमारे घर में आकर देख के गया या किसने यह सब बता दिया।” गोरा होने वाले इंजेक्शन की अफवाहों पर पराग ने कहा, शेफाली को और गोरे होने की क्या जरूरत थी? वह नेचुरल ब्यूटी थी। वहीं जवान दिखने वाले इंजेक्शन की बात पर उन्होंने कहा अगर जवान होने के इंजेक्शन आते तो मुझे भी बता दो।
आप भी ले लेना और पेरेंट्स को भी लगवा देना। उन्होंने आगे कहा अगर ऐसा कोई इंजेक्शन होता जो इंसान को हमेशा जवान रखता तो शायद रतन टाटा जी आज जिंदा होते। अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए पराग ने कहा दोस्तों प्लीज दिखावे पर मत जाओ। अपनी अकल लगाओ। आज WhatsApp, यूनिवर्सिटी और सोशल मीडिया पर लोग कुछ भी पढ़ लेते हैं, लेकिन उसके बारे में रिसर्च नहीं करते। नेगेटिव चीजें लोगों को बहुत जल्दी बिकती हैं। बस मैं सबसे रिक्वेस्ट करना चाहूंगा। ऐसा मत करो। फिलहाल पराग के इस बयान पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखकर बताएं। ओम