तलाक के लिए तड़पते रवि मोहन को बीवी ने दिया नया झटका। बीवी आरती ने गुजारे भत्ते में मांगी मोटी रकम। कैमरे पर चीखते-चिल्लाते साउथ एक्टर की फिर बड़ी मुश्किलें। आर्थिक मांग के बाद तेज हुई कानूनी
जी हां, तलाक के लिए ऑन कैमरा चीखते-चिल्लाते 45 सालके साउथ एक्टर रवि मोहन की वीडियोस और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं।
कभी रोते भी लगते तो कभी गुस्से में चीखते-चिल्लाते रवि मोहन ने बीवी आरती के साथ-साथ ससुराल वालों पर भी कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। 45 साल के साउथ एक्टर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा भी किया कि आरती अपनी फैमिली के साथ मिलकर एक्टर पर जादू टोना भी कर रही हैं। यही नहीं एक्टर ने खून की उल्टियां होने तक का भी दावा किया था। तो वहीं अब तेजी से वायरल हो रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई के फैमिली कोर्ट में आरती ने हर महीने के गुजारे भत्ते के लिए अर्जी डाली है।
वायरल दावों के मुताबिक रवि की पत्नी आरती ने कोर्ट में अर्जी देकर हर महीने ₹40 लाख के गुजारे भत्ते की मांग की है और अब इस बड़ी आर्थिक मांग ने दोनों के बीच चल रही कानूनी जंग को और भी ज्यादा तेज कर दिया है। इस खबर के बाहर आते ही आरती की मांग और ₹40 लाख के बिग अमाउंट को लेकर लोगों ने भी तरह-तरह की बातें करना शुरू कर दिया है।
गौर करने वाली बात है कि रवि की पत्नी आरती ने चेन्नई के फैमिली कोर्ट में याचिका दायर करते हुए यह भी कहा कि वो खुद को और अपने बच्चों को बेस्ट और लग्जरी लाइफ स्टाइल देना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें हर महीने कम से कम ₹40 लाख का गुजारा भत्ता मिलना जरूरी है।
एक तरफ जहां आरती ने कोर्ट में ₹40 लाख की डिमांड की तो इस अर्जी को साउथ सुपरस्टार ने पूरी तरह खारिज भी कर दिया है। एक्टर रवि ने कोर्ट में अपनी पत्नी की तरफ से की गई इस बड़ी डिमांड का विरोध भी किया है। एक्टर ने कोर्ट में यह साफ किया कि अब दोनों के बीच सुलह की कोई गुंजाइश नहीं बची है। यही नहीं 45 साल के एक्टर रवि मोहन ने जज से यह गुजारिश भी की कि उनके तलाक को कानूनी तौर पर जल्द से जल्द मंजूरी दे दी जाए। तो वहीं बात करें रवि मोहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासे करते हुए आंखों में आंसू लिए और दर्द में चीखते चिल्लाते यह भी कहा था कि लोग मेरे धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं।
जब तक मेरा तलाक नहीं हो जाता मैं एक्टिंग नहीं करूंगा। जब मेरा तलाक हो जाएगा मेरा जीवन फिर से सामान्य हो जाएगा और जब मेरी बुलिंग बंद हो जाएगी तो मैं वापस लौट जाऊंगा। मैंने फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा समय तक काम किया और ज्यादातर फिल्में सफल रही। यही नहीं आगे भी रवि मोहन ने अपनी बातचीत में टॉर्चर से लेकर खून की उल्टियों तक के सनसनीखेज खुलासेकर लोगों के होश उड़ा दिए थे। बहरहाल अब रवि की खुलासों और तस्वीरों को देखने के बाद जहां लोगों का दिल पसीजा था तो अब आरती की मांग ने भी सभी के होश उड़ा दिए हैं। खैर देखना होगा कि एक्टर की पर्सनल लाइफ में मचे तूफान का अंजाम क्या होता है और कब तक उन्हें न्याय मिलता है।