एक्टर ईशान खट्टर को मिला बड़ा सम्मान, भारतीय सेवा काम करने का मिला मौका। जी हा शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर इंडस्ट्री में अपना झंडा ना गाड़ पाए हो, इतनी सक्सेसफुल ना हो पाए हो लेकिन उन्होंने एक ऐसा काम किया है जिसने उन्हें आज भारतीय आर्मी से बड़ा सम्मान दिलाया है।
दरअसल ईशान खट्टर ने फिल्म ‘पिप्पा’ में 45वीं कैवेलरी के एक अधिकारी के किरदार को बखूबी निभाने और रेजिमेंट के वैल्यूज को बढ़ाने के लिए उन्हें इंडियन आर्मर्ड कोर की 45वीं कैवेलरी की मानद सदस्यता से सम्मानित किया गया है।
बता दे कि यह फिल्म कैवेलरी रेजिमेंट के कैप्टन बलराम सिंह मेहता के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान के दौरान पूर्वी मोर्चे पर अपने साथियों के साथ लड़ाई लड़ी थी।
ईशान की शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में उन्हें दी गई स्मृति पट्टिका की झलक भी दिख रही है। पट्टिका पर एक्टर को यह लिखकर सम्मानित किया गया, ’45 कैवेलरी, श्री ईशान खट्टर को फिल्म ‘पिप्पा’ में 45 कैवेलरी अधिकारी के उनके चित्रण और रेजिमेंट के आदर्शों के प्रति उनके अटूट सम्मान में ऑफिसर्स मेस की मानद सदस्यता प्रदान करते हुए गर्व का अनुभव कराती है। वन्स अ कैवलियर, ऑलवेज कैवलियर। वीर भोग्या वसुंधरा।’