Cli

रीलबाज़ी करते-करते अफसर बन गए असहाब अहमद अंसारी !

Uncategorized

रील्स बनाता था लोग कहते थे बस दिन भर मोबाइल चलाता रहता है पिता से पूछा जाता था कि बेटा करता क्या है आपका एक नंबर से सपना टूट गया था लेकिन मुकद्दर ने रिवाइज रिजल्ट में वही सपना वापस लौटा दिया। अब वही लड़का जो सोशल मीडिया पर सिस्टम और एग्जाम को रोस्ट किया करता था। खुद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में अफसर बन गया है। नाम है आशाब अहमद अंसारी।

काम अभी तक स्टैंड अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर लेकिन अब सरकारी अफसर। यह कहानी सिर्फ आशाब के एसएससी सीजीएल क्लियर करने की नहीं बल्कि तानों, संघर्ष और दूसरी कोशिश में मिली जीत की कहानी है। तो यह कहानी शुरू से शुरू करते हैं। तो एक लाइन में खबर यह है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर और स्टैंड अप कॉमेडियन असाब अहमद अंसारी अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर बन गए हैं। आशाब ने खुद इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में वो थोड़े भावुक नजर आ रहे हैं। अपने संघर्ष की कहानी सुना रहे हैं। इस वीडियो में आशा बताते हैं कि कैसे उनके परिवार और खासतौर पर पिता को लोगों के ताने सुनने पड़ते थे। अपने वीडियो में वो बताते हैं कि एसएससी सीजीएल 2025 के रिवाइज रिजल्ट में मेरा सिलेक्शन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर हो गया है। इससे पहले उनका एग्जाम कुछ नंबर से रह गया था। आगे बताते हैं कि मेरे पापा के पापा सरकारी टीचर हैं। जब लोग उनके पिता से पूछते होंगे तो मुझे बुरा लगता था कि वो कैसे जवाब देते होंगे कि उनका बेटा क्या करता है।

लेकिन अब मास्टर साहब यानी पिता बताएंगे कि उनका बेटा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में काम करता है। वीडियो के एक हिस्से में आशाबह ने अपने संघर्ष के दिनों की कहानी भी सुनाई है। उन्होंने कहा कि मेरे पास नॉलेज बहुत थी लेकिन मेरे पास कुछ दिखाने को नहीं था। मेरे पास वो क्रेडिबिलिटी नहीं थी। मैं जानता था कि एग्जाम कैसे क्रैक किया जा सकता है। मेरे 311 नंबर आए थे। लेकिन 312 कट ऑफ गई थी उस साल।

रिवाइज रिजल्ट में कट ऑफ 311 पे आई तो मेरा सिलेक्शन हो गया। किसी परीक्षा को पास करने के लिए मेहनत के साथ किस्मत का कितना रोल होता है। शाहब ने इस पर भी अपनी बात रखी। अच्छा आपने कहा कि एक साल पहले जब उनका पेपर नहीं निकला था तो उन्होंने एक स्टेटस लगाया था कि जब किस्मत अच्छी नहीं होती तो मेहनत भी काम नहीं आती। अब किस्मत अच्छी थी तो पेपर भी निकल गया।

संघर्ष के बारे में तो बहुत कुछ कहा जा सकता है और आज लोग मान भी लेंगे। लेकिन बस इतना कहना चाहूंगा कि अब नौकरी मिल गई है। अशाब अहमद अंसारी की बात करें तो उनके Instagram पर करीब 4 लाख फॉलोअ हैं। YouTube पर 7 लाख फॉलोअ हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के साथ-साथ अहब सरकारी नौकरी की तैयारी भी करते थे और ज्यादातर उनके जो वीडियोस होते थे वो स्टूडेंट्स लाइफ या टीचर्स उनसे जुड़े हुए भी होते थे।

इन सबके साथ वो स्टैंड अप कॉमेडी भी करते थे और इससे अच्छी खासी कमाई भी करते थे। कई चर्चित प्लेटफार्म पर वह नजर भी आए थे। अब एग्जाम क्लियर होने के बाद आशाब अहमद अंसारी की सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं। प्रफुल चौरे नाम के एक यूजर ने लिखा अक्सर आपने अफब अहमद अंसारी को रील बनाते हुए देखा होगा। बढ़िया रोस्ट करते हैं। देश में कोई भी एग्जाम हो, कोई भी संस्था हो, कोई भी मुद्दा हो। एसएससी सीजीएल 2025 में यह कुछ पॉइंट्स रह गए थे। लेकिन फिर रिजल्ट रिवाइज हुआ और इनका इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में सिलेक्शन हो गया। इसलिए मेहनत करते रहो। कब किस्मत पलट जाए पता नहीं। राज एकडमी प्रयागराज अकाउंट से लिखा गया असहाब अहमद अंसारी ने रील बनाने के साथ-साथ एसएससी सीजीएल तबीयत से पत्थर उछालकर आसमा में सुराख किया है।

हर रीलबाज रीलबाजी नहीं करता है। असहाब अहमद अंसारी को बहुत बधाइयां, बहुत शुभकामनाएं और अब तो मास्टर लोग जमकर रोस्ट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *