Cli

एक साथ 10 से ज्यादा देशों के विदेश मंत्रियों से अचानक क्यो मिले PM मोदी

Uncategorized

एक साथ 10 देश के विदेश मंत्री से मिले पीएम नरेंद्र मोदी।

जी हां मोदी जी ने पिछले दिन दो दिनों में कई सारी चीजों में बदलाव किया है उन्होंने देश की जनता को पेट्रोल डीजल गैस का इस्तेमाल कम करने एवं सोना चांदी ना खरीदने की अपील तक कर दी है इतना ही नहीं अब उन्होंने चीनी की निकास पर भी रोक लगा दी है और यह सारे बदलाव करने के बाद अब एक बड़ी खबर सामने आई है।

खबर के मुताबिक मोदी जी एक साथ 10 देश के विदेश मंत्रियों से बातचीत करने वाले हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में हो रही ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल कई विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। इनमें रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला और ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा शामिल थे।

बता दे कि पहले दिन यानी कि गुरुवार को भारत ने ब्रिक्स देशों से भू-राजनीतिक उथल-पुथल और व्यापारिक व्यवधानों के परिणामों से बेहतर ढंग से निपटने के लिए ‘‘व्यावहारिक तरीके’’ खोजने का आग्रह किया। साथ ही वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में संवाद और कूटनीति के महत्व पर जोर दिया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह टिप्पणी यहां आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में की, जिसमें ईरान, रूस, ब्राजील और समूह के कई अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया।

दो दिवसीय सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण में जयशंकर ने कहा, ‘‘हम ऐसे समय में मुलाकात कर रहे हैं जब अंतरराष्ट्रीय संबंधों में काफी उथल-पुथल मची हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जारी संघर्ष, आर्थिक अनिश्चितताएं और व्यापार, प्रौद्योगिकी तथा जलवायु से जुड़ी चुनौतियां वैश्विक परिदृश्य को आकार दे रही हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *