Cli

नागिन फेम एक्ट्रेस की शादी में अनबन? शादी की तस्वीरे हुई डिलीट

Uncategorized

मशहूर एक्ट्रेस की शादी में हुई अनबन, सोशल मीडिया से शादी की तस्वीर हुई डिलीट।

जी हा पिछले दिनों से इंडस्ट्री में कहीं कपल्स में अनबन खबरें सामने आई है कई कपल का तलाक हुआ है, ऐसे में अब और एक कपल के बीच अनबन होने की खबर सामने आ रही है। हम बात कर रहे हैं नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय की।

मौनी रॉय और सूरज ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद उनके तलाक की अफवाहें भी शुरू हो गई हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस ने गौर किया कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करना बंद कर दिया है, जबकि वो पहले एक-दूसरे की फॉलोअर्स लिस्ट में थे।

इतना ही नहीं मौनी रॉय इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और पति सूरज संग वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर करती रही हैं, पर अब मौनी या सूरज नांबियार में से कोई भी इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें-वीडियो शेयर नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि सूरज ने मौनी संग शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं, और यह दावा फैंस ने किया है।

बता दे सूरज नांबियार की बात करें तो वह दुबई के रहने वाले इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। उनकी और मौनी रॉय की पहली मुलाकात साल 2019 में शुरू हुई थी, और तभी से लव स्टोरी की भी शुरुआत हुई जिसके बाद 20022 में दोनो ने शादी कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *