Cli

ये है वो शख्स जिसके लिए प्रकाश राज ने PM मोदी और BJP पर कसा तंज कहा वाशिंग मशीन।

Uncategorized

शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही प्रकाश राज ने पीएम मोदी और बिजपी को मारा ताना कहा वाशिंग मशीन।

जी हा फिल्मों में विलेन की दमदार एक्टिंग करने के लिए मशहूर एक्टर प्रकाश राज राजनीति में भी अपने बयानों से अक्सर छाए रहते हैं उनके बयानों से अक्सर विवाद खड़ा हो जाता है।

इस बार की प्रकाश राज अपने बयानों की वजह से चर्चा में आए उनका एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी पर ताना मारा है।

हालांकि वीडियो पुराना है लेकिन शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हाल ही के चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC के 15 साल के शासन का अंत हुआ है। सोशल मीडिया पर जहां एक ओर शुभेंदु अध‍िकारी को CM बनने के बाद शुभकामनाएं मिल रही हैं।

वही दिग्‍गज भारतीय एक्‍टर प्रकाश राज ने 10 साल पुराना वीडियो शेयर कर तंज कसा है। 61 साल के एक्‍टर ने एक के बाद एक दो वीडियोज री-पोस्‍ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। दरअसल प्रकाश राज के हालिया X पोस्‍ट की बात करें तो उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो क्‍लिप है।

इसे री-पोस्‍ट करते हुए एक्‍टर ने लिखा है, ‘वॉश‍िंग मशीन।’ यह वीडियो क्‍लप‍ि 2016 के एक चुनावी सभा का है। PM मोदी तब पश्‍च‍िम बंगाल में शुभेंदु अध‍िकारी को भ्रष्ट बताकर उनकी आलोचना कर रहे थे।

2016 में शुभेंदु अध‍िकारी एक स्‍ट‍िंग ऑपरेशन का कथ‍ित श‍िकार बने थे। उन्‍हें और TMC के कई मंत्रियों-नेताओं को कथित तौर ‘नारद स्‍ट‍िंग ऑपरेशन’ में कैमरे पर लेते हुए पकड़ा गया था। तब शुभेंदु, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में मंत्री थे। हालांकि, साल 2020 में शुभेंदु अध‍िकारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल पहले अपने चुनावी संबोधन में तब तृणमूल नेता पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘टीवी कैमरा के सामने…. कितना लाए हो? अच्‍छा लाओ लाओ, ऐसे कुर्ते में रखते थे (हाथ से इशारा करते हुए), टीवी पर देखा कि नहीं देखा आपने? और चेहरा कितना भोला भाला था। ऐसा लगता था, ये तो रोज की आदत वाले लगते हैं। कुछ लोग तो टीवी के सामने कह रहे हैं, इतना कम क्‍यों लाए हो? तो वो कहता है कि दूसरे थोड़े दिन के बाद दूंगा, तो वो कहते हैं कि जल्‍दी करना। एक और कह रहा है, कि भाई मुझे तो दिया, लेकिन थोड़ा उसको भी दे दो, थोड़ा संभालना पड़ेगा।’

बता दे कि प्रकाश राज यहीं पर नहीं रुके उन्होंने आगे भी एक्सपर्ट वीडियो पोस्ट किया और लिखा है, ‘वाउ वाउ वाउ… क्‍या भीड़ है।’ इसके साथ उन्‍होंने हंसी उड़ाने वाले तीन इमोजी भी पोस्‍ट किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *