उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी ड्रेस को काटकर पैपराजी को खिलाते हुए नजर आ रही हैं। जी हां, इस समय उर्फी जावेद का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें वह अपनी ड्रेस को चम्मच से काटकर पापराज को खिलाते हुए नजर आ रही हैं।
इस वायरल हो रहे वीडियो में उर्फी एक इवेंट में देखी जा सकती हैं। जहां पर उन्होंने कुछ ऐसा पहन लिया जिसको देखने के बाद में पापरा हैरान रह गए। दरअसल अभिनेत्री ने इस दौरान रियल केक से बनी हुई ड्रेस पहनी हुई थी। पहली नजर में देखकर यह काफी स्टाइलिश लग रही थी। लेकिन जैसे ही सच्चाई सामने आई तो लोग हैरान हो गए।
उन्होंने अपनी ही ड्रेस का एक हिस्सा काटकर वहां पर मौजूद लोगों को केक खिलाया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।