Cli

धुरंधर हुई हिट, फिर क्यों रणवीर की फिल्म पर कोई नही लगा रहा पैसे!

Uncategorized

धुरंधर 5 महीने पहले रिलीज हुई थी। धुरंधर 2 को आए 50 दिन बीत गए। फिर भी रणवीर सिंह के अगले प्रोजेक्ट को लेकर कुछ भी क्लियर नहीं है। उन्होंने डॉन 3 छोड़ दी। यह जगजाहिर है।

मगर उसके बाद वो जिस ज़ॉम्बी एोक्लिप्स थ्रिलर प्रलय पर काम करने वाले हैं, अभी उसकी कहीं कोई खोज खबर नहीं है। बीच-बीच में इसकी कास्टिंग और फंडिंग को लेकर चर्चा उठती रही। मगर अब तक कुछ पुख्ता नहीं हो सका है।

दावा किया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को हाइप करने के लिए मेकर्स तरह-तरह की पीआर स्ट्रेटजीस अपना रहे हैं। लेकिन ग्राउंड लेवल पर प्रलय कई मुसीबतों से जूझ रही है। यह हम नहीं इंटरनेट वैली जनता कह रही है। लल्लन टॉप इसकी पुष्टि नहीं करता है। को सीनियर फिल्म मेकर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता डायरेक्ट करने वाले हैं। हंसल रणबीर सिंह के साथ मिलकर इस मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह रणवीर के प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली पहली मूवी होगी। इसलिए वह इस पर बतौर एक्टर प्रोड्यूसर जान झोंकने को तैयार हैं।

कुछ समय पहले पिंक विला ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि प्रलय को लगभग ₹300 करोड़ के बजट पर बनाया जाएगा। ऑलमोस्ट इतने पैसों में धुरंधर के दोनों पार्ट्स बन गए थे। मगर ताजा अपडेट यह है कि मेकर्स अब तक प्रलय के लिए फंडिंग ही नहीं जुटा पाए हैं। इंटरनेट पर चल रही चर्चा के मुताबिक धुरंधर के बाद टीम को लगा कि रणबीर की ज़ॉम्बी मूवी के लिए फाइनेंससेस की लाइन लग जाएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। प्रलय को लेकर मार्केट में मामला ठंडा पड़ा हुआ है।

ऐसे में यह आरोप लग रहे हैं कि मेकर्स इसे ट्रेंड में लाने के लिए पीआर गेम्स खेल रहे हैं। रिपोर्ट में बगैर किसी का नाम लिए कहा गया कि हर कुछ दिन बाद किसी नए एक्टर को इस फिल्म से जोड़ लिया जाता है। कभी किसी राइजिंग स्टार को तो कभी किसी एलिस्टर एक्टर को। मगर असलियत इससे कोसों दूर है।

यहां जिस राइजिंग स्टार की बात हो रही है वो लोका चैप्टर वन फेम कल्याणी प्रियदर्शन है और ए लिस्टर आलिया भट्ट को कहा जा रहा है। समय-समय पर उन्हें इस फिल्म से जोड़े जाने की खबरें उड़ी लेकिन किसी ने ऑफिशियली इसे कंफर्म नहीं किया। आरोप है कि मेकर्स यह खबरें स्ट्रेटजी की तरह फैला रहे हैं।

ऐसा इसलिए ताकि फाइनेंससेस को लगे कि बाजार में मूवी की मजबूत डिमांड है और उन्हें आसानी से इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर मिल जाए। कुछ दिन पहले ऐसी अफवाह उड़ी थी कि रणबीर ने डॉन 3 मामले में फरहान अख्तर से समझौता कर लिया है। बदले में वह फरहान को 10 करोड़ का साइनिंग अमाउंट लौटाने और प्रलय में स्टेक देने को तैयार हो गए हैं।

बाद में एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इन खबरों का खंडन कर दिया। कहा तो यह भी जा रहा है कि अगर फंडिंग का मामला फिट नहीं बैठा तो मूवी शेल्प हो सकती है। हालांकि अब तक रणवीर सिंह या फिल्म से जुड़ी किसी व्यक्ति ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। ना ही किसी ने इसका खंडन किया है। इसलिए लल्लन टॉप इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *