सरके चूनर गाने से विवाद में घिरी नोरा फतेही,राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के समक्ष पेशी हुई, जिसमें एक्ट्रेस ने गलती की माफी मांगी और अनाथ बच्चियों को पढ़ाने का जिम्मा उठाया।
जी हा बोल्ड और बिंदास दिखने वाली नोरा फतेही जितना अपने स्टाइल कि वजह से चर्चा में रहती है उतना ही अपने गानों की वजह से भी चर्चा में रहती है। हाल ही में एक गाने को लेकर उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग से माफी मांगने की नौबत आई है।
‘सरके चुनर’ गाने के बोल, वीडियो और प्रस्तुति को लेकर कुछ संगठनों और महिला समूहों ने आपत्ति जताई थी। गाने को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया गया था।इस विवाद के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोरा फतेही को नोटिस भेजा था।
कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में घिरीं अभिनेत्री नोरा फतेही गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं।
जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा की अनजाने में उनसे यह गलती हो गई । उन्होंने एक कलाकार के तौर पर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की। नोरा ने कहा, ‘मैं अपने किए पर माफी मांगती हूं, मेरा उद्देश्य किसी की भी भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं बस एक ऐसी स्थिति में फंस गई थी, जहां चीजें विवादित हो गईं। एक कलाकार होने के नाते मुझे जिम्मेदार होना चाहिए, इसलिए मैं तहे दिल से माफी मांगती हूं।’
नोरा ने महिला आयोग की सुनवाई के बारे में कहा, ‘हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई है, सारी बातें लिखित में पूरी कर ली है। अब हमने फैसला किया है कि हमें समाज के लिए भी कुछ अच्छा करना चाहिए। इसी सोच के साथ हमने कुछ अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है। धन्यवाद।’