Cli

1700 करोड़ की मालकिन ने चौंकाया ! मैट गाला में छिड़ी फैशन की जं!ग

Uncategorized

मेटगाला 2026 में छा गई ईशा अनन्या। 830 करोड़ की मालकिन ने फ्लट की रॉयल ज्वेलरी तो 1700 करोड़ की बिजनेस वूमन ने चम्मच कटोरी का मास्क पहन फैंस को चौंकाया। अंबानी बिरला ने मेटगाला में बिखेरा जलवा। तस्वीरों पर दिल हार रहे फैंस। फैशन आर्ट और एक्सपेरिमेंट का सबसे बड़ा मंच।

मेटगाला का स्टेज इस बार भारतीय आर्ट स्टाइल से चमक उठा। 4 मई 2026 की शाम और भी ज्यादा खास बन गई क्योंकि इंडियन बिजनेस वुमस ने रेड कारपेट पर ऐसा जलवा दिखाया कि हर कोई बस देखता ही रह गया। भले ही प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की कमी फैंस को खली।

लेकिन ईशा अंबानी और अनन्या बिरला ने उसी कमी को शानदार तरीके से पूरा कर दिया। सबसे पहले बात करते हैं ईशा अंबानी की जिनका लुक पूरी तरह रॉयल मीट्स आर्ट वाइब दे रहा था। उन्होंने डिजाइनर गौरव गुप्ता की डिजाइन की हुई गोल्डन धागों से बुनी साड़ी पहनी हुई थी जिसे तैयार करने में करीब 1200 घंटे लगे। 50 से ज्यादा आर्टिस्ट की मेहनत से बना यह आउटफिट गजब का लग रहा है। साड़ी में फ्लोइंग ड्रेप्स और स्ट्रक्चर डिजाइन जो पल्ले का काम कर रहा था। यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन था जो उटफिट को मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों बनाता है।

लेकिन असली हाईलाइट था उनका ज्वेलरी गेम। उन्होंने अपनी मां नीता अंबानी के कलेक्शन से लेयर्ड डायमंड नेकलेस, मैचिंग इयरिंग्स और एक बेहद खास ब्लाउज कैरी किया हुआ था। इस ब्लाउज में 1800 कैरेट से ज्यादा के डायमंड, पन्ना, पोलकी और कुंदन जड़े हुए थे और उसका बैक हिस्सा निजाम की ज्वेलरी से इंस्पायर्ड था। और फिर आया वो ट्विस्ट जिसने सोशल मीडिया पर तहलका ही मचा दिया।

ईशा का मैंगो शेप्ड पर्स। जी हां, आम के आकार का यह एक्सेसरी देखते ही लोग हैरान रह गए। कुछ ने इसे भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया तो कुछ ने इसे एक फन फैशन स्टेटमेंट कहा। इसने पूरे लुक को वायरल बना दिया। अब बात करते हैं 1700 करोड़ की मालकिन और मेटगाला डेब्यूट अनन्या बिरला की जिनका लुक पूरी तरह बोल्ड मीट्स कांसेप्ट था। अनन्य ने डिजाइनर रोबोट वन का कस्टम ब्लैक कटोर आउटफिट चुना। लाइट ब्लू शर्ट, ब्लैक स्ट्रक्चर जैकेट और लॉन्ग स्कर्ट। उनका पूरा लुक शार्प, पावरफुल और बेहद एलीगेंट लग रहा था। लेकिन असली गेम चेंजर था उनका मैटेलिक फेस मास्क। जिसे मशहूर कलाकार सुबोध गुप्ता ने डिजाइन किया था। स्टील से बना यह मास्क उनके पूरे चेहरे को कवर कर रहा था।

और खास बात यह थी कि इसमें चम्मच, कटोरी, ग्लास, टिफिन जैसे किचन एलिमेंट्स शामिल थे। यानी कि एक सिंपल भारतीय घर की चीजों को हाई फैशन में बदल दिया गया। यह सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं बल्कि इंडियन लाइफस्टाइल को दिया गया एक क्रिएटिव ट्रिब्यूट था। इतना ही नहीं अनन्या का एक और लुक भी सामने आया। ब्राउन और ब्लू कॉम्बिनेशन वाला गाउन जिसमें वो किसी लिविंग स्टैचू से कम नहीं लग रही थी। फिटेड कॉर्सेट और फ्लोइंग सिल्वर्ट ने उनके इस लुक को एकदम मास्टरपीस बना दिया।

कुल मिलाकर इस बार मेटगाला सिर्फ ग्लैमर का इवेंट नहीं रहा। यह भारतीय कला, संस्कृति और मॉडर्न फैशन का शानदार जश्न बन गया। और ईशा अंबानी और अनन्या बिरला ने साबित कर दिया कि इंडियन स्टाइल अब सिर्फ ट्रेडिशनल नहीं बल्कि ग्लोबल स्टेज पर पूरी तरह आइकॉनिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *