Cli

बसीर अली के मारामारी वाले वीडियो का सच आया सामने।

Uncategorized

रियलिटी शो की दुनिया में चर्चित चेहरे बसीर अली सुर्खियों में थे और इस बार की वजह अच्छी नहीं थी बल्कि मुंबई की सड़कों पर हुआ एक जबरदस्त हंगामा मारपीट थी। प्रिंस निरुला की पार्टी के बाहर बसीर अली का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो एक कैमरामैन की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

शुरुआती तौर पर बसीर के गुस्से की आलोचना हुई। लेकिन यह विवाद की असल वजह जब सामने आई तो सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है। और इसकी सच्चाई क्या है?

आखिर क्यों यह लड़ाई हुई? और क्या वाकई में वो कैमरामैन था? चलिए आपको बता देता हूं। मुंबई में हाल ही में प्रिंस निरुला ने नए रेस्टोरेंट की ओपनिंग की पार्टी रखी थी। जश्न में शिव ठाकरे, बसीर अली, स्प्लिट्स विला के कई फीमेल कंटेस्टेंट्स और बहुत सारी हस्तियां शामिल हुई। लेकिन पार्टी का मजा तब किरकिरा हो गया जब एक सो कॉल्ड कैमरामैन ने दुर्व्यवहार किया।

जो मेरे सूत्र हैं जो मैंने अपनी टीम से पता किया कि क्या वाकई में कोई कैमरामैन था जो कि डेली कवर करता है तो जवाब मिला ना। वो कैमरामैन नहीं था। लेकिन बसीर ने अपना आपा क्यों ख्वाब वो आपको बता देता हूं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद चश्मदीदों और रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां मौजूद एक व्यक्ति नशे की हालत में था। वो पार्टी में आई महिला सेलेब्स और बसीर की फीमेल फ्रेंड पर भद्दे और अश्लील कमेंट पास कर रहा था। जब महिलाओं ने यह बात बसीर को बताई तो बसीर ने शांति से स्थिति को संभालने की कोशिश की और पूरी पार्टी के दौरान अपनी महिला मित्रों की सुरक्षा सुनिश्चित भी की।

हंगामा तब बढ़ गया जब पार्टी खत्म हुई और बसीर अपनी गाड़ी की ओर बढ़ा। बताया जा रहा है कि तब उस व्यक्ति ने बसीर को सरेआम गालियां भी दी। अपनी महिला मित्रों के सम्मान और खुद पर हुए हमले को बर्दाश्त ना करते हुए बसीर ने उस शख्स की धुनाई कर दी और देखतेदेखते मारपीट कैमरे में कैद हो गई। मैं आपको बता दूं कि जो यह बोला जा रहा है कि यह कैमरामैन था। नहीं यह हमारी मीडिया टीम और जितनी भी मीडिया टीम वहां मौजूद थी उनमें से किसी से संबंधित नहीं था।

वीडियो सामने आने के बाद शुरुआत में लोगों ने बसीर को हिंसक बताया, बदतमीज़ बताया। लेकिन बाद में जब पता चला कि बसीर ने यह कदम क्यों उठाया तो सब ने तारीफ भी की है। कुछ लोगों का मानना है इन सब समस्या का समाधान नहीं लेकिन यस जिस तरीके से चीजें हुई टिप्पणियां हुई वहां पर कोई भी बर्दाश्त नहीं कर पाता। फिलहाल यह मामला अब शांत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *