Cli

आपकी गोरी अच्छी’… जब ऋषि कपूर के परदादा ने अंग्रेज अफसर को दिया था जवाब।

Uncategorized

ऋषि कपूर हो या रणबीर कपूर जब बात रोमांस की आती है तो कपूर खानदान का हर एक शख्स याद आ जाता है, कपूर खानदान में ऋषि कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक और राज कपूर तक सभी ने बहुत ही रोमांटिक फिल्में और रोमांटिक किरदार निभाए हैं ।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋषि कपूर या रणबीर कपूर में यह रोमांस का कीड़ा या फिर रोमांस कैसे नजर आया कहां से आया? कपूर खानदान का यह रोमांस उनके परदादा से आया जिनका नाम था बशेश्वरनाथ कपूर।

हालांकि यह बात हम नहीं कह रहे हैं यह बात खुद जब ऋषि कपूर ने अपनी ऑटो बायोग्राफी लॉन्च की तब बताई थी उन्होंने और भी कई सारे किस्से बताएं जो हम आज यहां आपको बताने वाले हैं।अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ के लॉन्च पर अभिनेता ने कहा था कि पर्दे पर उनके लिए रोमांटिक छवि बनाना मुश्किल नहीं था क्योंकि उन्हें लगता था कि यह सारी चीजें पहले से उनके अंदर हैं.

एक्टर का कहना था कि वह और उनके बाकी भाई-बहन अपने परदादा पर गए हैं क्योंकि वे बहुत अच्छे से रोमांस जानते थे और रंगीले भी थे. उन्होंने किस्सा सुनाते हुए कहा था, परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ब्रिटिश राज के समय तहसीलदार के रूप में काम करते थे.वे ज्यादातर घोड़ी पर ट्रैवल करते थे और एक दिन एक अंग्रेज अपनी पत्नी के साथ घूम रहा था और उनसे परदादा से कहा कि आपकी घोड़ी बहुत अच्छी है तो परदादा ने कहा कि आपकी गोरी बहुत अच्छी है.

साथी एक्टर ने बताया कि उनके परदादा ने प्रेमिका के घर तक पहुंचाने के लिए ऐसी हरकत कर डाली कि उनको नौकरी से सस्पेंड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *