एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन हमेशा ही अपने लुक्स और एक्टिंग एवं फिल्मों को लेकर चर्चा में रही है हालांकि इस वक्त एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, यह वीडियो किसी लुक्स या कपड़े की वजह से नहीं लेकिन एक्ट्रेस के बयान की वजह से वायरल हो रहा है।
एक इंटरव्यू के दौरान तृषा ने राजनीति को लेकर अपनी ख्वाहिश बताई थी जिसमें उन्होंने सीएम बनने की बात की थी अब उनका वही इंटरव्यू इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
तृषा ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वे तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं. वीडियो में तृषा से जब उनके भविष्य के सपनों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दिया, “मैं तमिलनाडु की सीएम बनना चाहती हूं. सच कह रही हूं! देखना, अगले 10 साल में यह सपना पूरा कर लूंगी.”
इस वक्त जब तमिलनाडु में थालापाठ्य विजय की पार्टी बहुत ही भारी वोटो से जीती है तब तृषा का यह वीडियो वायरल हो रहा है। बता दे की पिछले कुछ महीनों से विजय और तृशा के रिश्ते को लेकर लगातार अफवाहें चल रही हैं, हालांकि दोनों तरफ से इन पर कोई ऑफीशियल कमेंट नहीं की आया है. यह पुराना वीडियो तृषा की पॉपुलैरिटी और पॉलिटिकल इंट्रेस्ट को दोबारा हाईलाइट कर रहा है.