मैट गाला का नाम आते ही प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, जैसी बड़ी एक्ट्रेस का नाम मन में आता है, उनके आउटफिट देखने की उत्सुकता बढ़ जाती है। इस बार का मैट गाला शुरू हो चुका है।
इसबार इवेंट में करण जोहर और ईशा अंबानी छाए हुए है लेकिन दीपिका और प्रियंका के ना होने कमी सबको लग रही है। हालांकि दोनों एक्ट्रेस के ना आने के पीछे अपनी अपनी वजह है जो हम आपको बताते है।
पहले खबर थी कि प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ के चलते मेट गाला में शिरकत नहीं कर पाईं। लेकिन, अब चर्चा है कि अभिनेत्री अपनी सीरीज सिटाडेल के नए सीजन के प्रमोशन के चलते ग्लोबल टूर में व्यस्त हैं। इसके बाद वह लॉस एंजिल्स जाएंगी, जहां गोल्ड हाउस गाला में उन्हें लगातार दूसरे साल ‘ग्लोबल वैनगार्ड अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा। यही वो दो कारण हैं, जिनके चलते अभिनेत्री मेट गाला 2026 में शामिल नहीं पो पाएंगी।
बात करे दीपिका की तो बताया जा रहा है कि दीपिका के लिए उनकी प्राथमिकता उनकी फिल्में हैं और प्रेग्नेंसी के चलते वह समय पर अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग खत्म करना चाहती हैं, जिसके चलते वह इस फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। दीपिका इन दिनों ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और वह अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में भी दिखाई देंगी।