Cli

अभिषेक बनर्जी के पैर छून से क्यों गुस्सा हो गए थे अमिताभ बच्चन?एक्टर ने बताई सच्चाई

Uncategorized

इंडस्ट्री के शहंशाह बिग बी अमिताभ बच्चन को हम सब बहुत ऊंचा दर्जा देते हैं हर कोई जब उन्हें कोई भी इवेंट में देखा है तो पहले ही उनके पैर छूने लगता है। हालांकि आज एक एक्टर ने बिग बी के बारे में बहुत बड़ा खुलासा किया है जिसमें उसने बताया कि बिग बी के पैर छूने की वजह से वह उसे एक्टर से नाराज हो गए थे। हम बात कर रहे हैं स्त्री 2 एक्टर अभिषेक बनर्जी के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए अभिषेक बनर्जी नाम बिग बी को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि जब पहली बार वह बिग विषय मिले और उनके पैर छुए तो वह नाराज हो गए थे।अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए अभिषेक ने बताया कि सेट पर वे बेहद इमोशनल हो गए थे और कांप रहे थे और उनके रोंगटे खड़े हो गए थे, क्योंकि सुपरस्टार के साथ काम करने का वह पल उनके लिए बहुत खास था. उन्होंने कहा, “नेचुरली मैंने उनके पैर छुए. लेकिन वे मुझसे बहुत नाराज़ हो गए. उन्होंने तुरंत कहा, ‘तुम क्या कर रहे हो? ऐसा क्यों कर रहे हो?’ मैं बहुत कंफ्यूजन में था क्योंकि भारतीय परिवार तो यही सिखाते हैं बड़ों के पैर छूना. लेकिन बाद में मुझे समझ आया और मैंने फिल्म के निर्देशक रिभु दासगुप्ता से बात की. उन्होंने मुझे बताया कि अमिताभ सर को यह पसंद नहीं है क्योंकि उन्हें लगता है कि जैसे ही आप ऐसा करते हैं, आप को-एक्टर नहीं रह जाते. आप उन्हें ऊंचा दर्जा दे रहे होते हो।

मुझे एहसास हुआ कि वो बूढ़े आदमी की तरह नहीं दिखना चाहते. वो एक को-एक्टर, एक कलिग की तरह रहना चाहते हैं. यही है उनका प्रोफेशनल रवैया. उनमें ज़रा भी अहंकार नहीं है, लेकिन जितने भी अभिनेताओं के साथ मैंने काम किया है, उनमें सबसे ज़्यादा प्रोफेशनल रवैया है. मैं सभी यंग कलाकारों को भी शामिल कर रहा हूँ, इस इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन जितना प्रोफेशनल कोई नहीं है.”

बरवा

बता दे की अभिषेक और बिग बी ने फिल्म ‘सेक्शन 84’ में साथ काम किया है. रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रिया विज, निमरत कौर और डायना पेंटी भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *