Cli

राहुल गांधी संग शादी करेंगी कंगना रनौत? क्या है सच?

Uncategorized

क्या कंगना रनौत राहुल गांधी से शादी करने को तैयार हैं? अगर राहुल गांधी बीजेपी जॉइ कर ले, तो उनसे शादी कर लेंगी? ऐसी चीजें सामने सोशल मीडिया पर आई तो आई कैसे और अब कंगना रनौत का फूटा है गुस्सा। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

वो सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देने में भी पीछे नहीं रहती। हाल ही में एक मीम पेज ने उनके नाम से राहुल गांधी को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक और फर्जी पोस्ट शेयर कर दी। कंगना ने ना केवल इस खबर का खंडन किया बल्कि राजनीति में महिलाओं के सम्मान को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने साफ कर दिया कि यह एक ऐसी घटिया है, हरकत है जिसको नजरअंदाज करने वाली वो इंसान नहीं है। सोशल मीडिया पर इन दिनों राघव चड्डा के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक मीम पेज ने कंगना रनौत का एक कथित तौर पर फर्जी कमेंट शेयर किया। इस पोस्ट में दावा किया गया कि कंगना ने कहा है कि अगर राहुल गांधी भाजपा में शामिल होते हैं तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं।

जैसे ही यह पोस्ट कंगना की नजर में आया उन्होंने इसे अपनी Instagram स्टोरी पर रीशेयर करते हुए इसकी धज्जियां उड़ा दी। कंगना ने लिखा यह फर्जी खबर बेहद घटिया है और राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई गरिमा नहीं बची है। उन्होंने इस तरीके के झूठ फैलाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें अपनी इन हरकतों पर शर्महानी चाहिए। जी हां, वर्क फ्रंट की बात करें तो अपने राजनीतिक करियर के साथ-साथ कंगना एक्टिंग के मोर्चे में भी काफी एक्टिव है। वह इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म क्वीन के सीक्वल पर काम कर रही हैं।

फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल ने इसके लिए 3 महीने का एक बहुत ही टाइट शेड्यूल जो है वो तैयार किया है। इस फिल्म के टाइटल को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार मेकर्स इस फिल्म का नाम क्वीन टू रखने के पक्ष में नहीं है। इसकी जगह फिल्म का नाम क्वीन फॉरएवर रखा जा सकता है।

मेकर्स को लगता है कि यह नाम फिल्म की थीम के हिसाब से ज़्यादा सटीक और प्रभावशाली होगा। हालांकि अभी तक इस फिल्म के आधिकारिक नाम की घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल कंगना अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर पूरी तरीके से समर्पित नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *