Cli

सलमान के ‘भाई’ का निधन !खान परिवार में पसरा मातम !

Uncategorized

बेहद दर्द में सलमान भाई के जाने से टूटे सुल्तान। देर रात सोशल मीडिया पर छलका दर्द। रोते-रोते लाल हुई आंखें। खान परिवार में पसरा मातम। जी हां, सलमान खान इस वक्त बेहद दुख और दर्द में हैं।

सीधे शब्दों में कहें तो भाई जैसा दोस्त खोकर टूट गए हैं। आमतौर पर सलमान खान Instagram का इस्तेमाल अपने फैंस से कनेक्ट होने के लिए करते हैं। उन्हें अपनी लाइफ का अपडेट देने के लिए करते हैं। लेकिन इस बार सलमान ने सोशल मीडिया का सहारा अपने दिल का दर्द बांटने के लिए लिया है। सलमान ने एक बेहद दुखद खबर अपने तमाम चाहने वालों के साथ शेयर की है। भारी मन के साथ सलमान ने अपने फैंस को यह दुखद जानकारी दी है कि उन्होंने अपने एक बेहद करीबी दोस्त को खो दिया है। वो दोस्त जो दोस्त से बढ़कर था जिसे वो भाइयों की तरह चाहते थे।

सलमान के भाई जैसे दोस्त का नाम सुशील कुमार था। बीते 42 साल से सुशील हर सुख-दुख में उनके साथी थे। लेकिन अफसोस दिल के बेहद करीब रहे दोस्त को उन्होंने खो दिया है। एक नहीं बल्कि दो पोस्ट के जरिए टाइगर के दिल का दर्द छलका है। जिससे साफ जाहिर होता है कि सुशील कुमार उनके दिल केकितने करीब थे। पहला पोस्ट उन्होंने 3 मई की देर रात करीब 1:00 बजे शेयर किया। जिसमें एक्टर ने अपने दोस्त सुशील कुमार के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं और लंबा नोट लिखकर अपने दोस्त को आखिरी विदाई दी है।

अपने पोस्ट में सलमान ने लिखा है कि यह इंसान 42 सालों से मेरे लिए भाई जैसा था सबसे अच्छा सबसे दयालु सबसे मददगार। खुद चाहे कितनी भी मुश्किल में हो हमेशा मुस्कुराता रहता। नाचता गाता और हर हाल में बेफिक्र। चाहे आर्थिक परेशानी हो, भावनात्मक दर्द हो या शारीरिक तकलीफ वो हमेशा यही कहता था किफिक्र नहीं पहना सब ठीक हो जाएगा। उनका नाम सुशील कुमार था या यूं कहूं कि 5 मिनट पहले तक था। अलविदा मेरे भाई तुमने जिंदगी एक सच्चे इंसान की तरह जी और का सामना एक हैवी वेट चैंपियन की तरह किया। इसके आगे सलमान ने भावुक होते हुए लिखा कि एक ना एक दिन सभी को जाना है। कोई पहले तो कोई बाद में। सलमान ने लिखा कि उन्हें अपने दोस्त की कमी हमेशा महसूस होगी।

इसके बाद सलमान ने दूसरा पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में सलमान ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें एक्टर ने अपना चेहरा हाथ से आधा कवर किया हुआ है। हालांकि उनकी लाल आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि एंजॉय करना मेरे भाई। तू इस दुनिया को छोड़ गया। तेरी वाइफ से बात हुई। उसे भी पता है कि तू वहां किसी और के साथ चला गया है। काश मैं तुम्हें l दे पाता, गुस्सा कर पाता या रो पाता जो मैं आसानी से कर लेता हूं।

लेकिन तेरे लिए एक भी आंसू नहीं निकला। लोग सोशल मीडिया पर आरआईपी आर एसबीपी लिख रहे हैं। तू चला गया भाई और मैं तुझे नहीं कहूंगा क्योंकि तू सिर्फ एक शरीर नहीं था। इसलिए मैं तुझे तेरे नाम से ही बुलाऊंगा। सुशील कुमार कोई रेस्टइन पीस नहीं। उठ जा यार। क्या कर रहा है? अपने दोस्त को सलमान का इस तरह विदाई देना उनके फैंस का दिल छू गया है। तमाम फैंस भी एक्टर का दर्द देख भावुक हो गए हैं और दिवंगत दोस्त सुशील कुमार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *