Cli

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी में सलमान के कैमियो ने मचाया गदर, कौनसा किरदार निभाया है?

Uncategorized

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी आज यानी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। इसे एडवांस बुकिंग में जैसा रिस्पांस मिला उसे देख अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड बनाएगी। [संगीत] मगर यह मूवी अपने खास कैमियो की वजह से भी चर्चा में है। हो भी क्यों ना आखिर यह कैमियो खुद सलमान खान ने किया है। फिल्म में उनकी एंट्री सीन का एक वीडियो इंटरनेट पर इस वक्त खूब वायरल है। लोग इसे फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट बता रहे हैं। सलमान राजा शिवाजी में कैमियो करेंगे।

यह खबर लंबे समय से मार्केट में थी। मगर फिल्म के टीज़, ट्रेलर या पोस्टर्स में उनकी कोई झलक नहीं मिली। हालांकि कुछ समय पहले रितेश ने खुद इस बात को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने बताया कि सलमान ने उन्हें सामने से कहा था कि वह इस मूवी में एक रोल करना चाहते हैं। वह इससे पहले रितेश की लयभारी और वेड में भी नजर आ चुके हैं। मगर राजा शिवाजी वाला किरदार उनसे काफी अलग है।

रितेश ने इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। वहीं सलमान उनके अंगरक्षक, दोस्त और मराठा योद्धा जीवा महालय यानी जीवाजी के कैरेक्टर में नजर आए। 1659 में प्रतापगढ़ किले में जब छत्रपति शिवाजी महाराज और अफजल खान की भेंट हुई तब जीवा जी भी उनके साथ मौजूद थे। अफजल ने वहां छत्रपति शिवाजी महाराज की हत्या करने की कोशिश की थी। मगर उन्होंने अपने बाग नख से उसकी जान ले ली।

घटना के तुरंत बाद उन्हें प्रतापगढ़ किले से सुरक्षित बाहर निकाला जाने लगा। इस दौरान वो जीवा जी ही थे जो शंभू जी कावजी के साथ मिलकर अफजल खान के सैनिकों से लड़ रहे थे। उनकी वीरता के लिए मराठी में एक कथन प्रचलित है। होता जीवा महानु वाचला शिवा यानी जीवा के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज की जान बच गई। खैर फिल्म में सलमान खान का यह कैमियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है।

उसमें वो मूछ पग, तिलक, कुंडल और मराठा परिधान में नजर आ रहे हैं। सीन में अफजल के एक सैनिक की गर्दन पर तलवार रखते हुए वो मराठी में कहते हैं शिवाजी नहीं शिवाजी महाराज बोलो। इतना कहकर वो उस सैनिक की गर्दन उड़ा देते हैं बैकग्राउंड में। इस एंट्री पर लोगों की होटिंग और सीटियां साफ सुनाई दे रही है। इंटरनेट पर भी लोग इस पर खूब रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा जस्ट अभी राजा शिवाजी ने सलमान खान का कैमियो देखा। शिवाजी ना ही शिवाजी महाराज राज पूरी मूवी एक तरफ और भाई की एंट्री एक तरफ। दूसरे ने लिखा रितेश देशमुख ने इस फिल्म में सलमान खान के इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस को वाकई उभारा है। क्या दमदार कैमियो था।

तीसरे ने लिखा राजा शिवाजी में सलमान का दमदार कैमियो। फैंस उस वक्त क्रेजी हो गए थे जब सलमान खान ने फिल्म में जीवा महाले के रूप में सरप्राइज एंट्री ली। सिटी, तालियां और स्टैंडिंग ओवेशन के साथ थिएटर्स गूंज उठे। उनका पावरफुल लुक और डायलॉग पूरा लाइमलाइट ले गया। बता दें कि रितेश देशमुख ने राजा शिवाजी में एक्टिंग के अलावा राइटिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन का जिम्मा भी संभाला है। सलमान और उनके अलावा इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, जनेलिया डिसूजा, फरदीन खान, भाग्यश्री, बोमन ईरानी, सचिन खेड़ेकर और अमोल गुप्ते जैसी दमदार स्टार कास्ट भी शामिल है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *