राहुल रॉय अपनी एक रील की वजह से ट्रोल हुए। इस ट्रोलिंग पर उनके इमोशनल जवाब के बाद बॉलीवुड के कुछ लोग राहुल के सपोर्ट में उतरे हैं। राहुल ने जो पोस्ट किया उसमें लिखा था कि वह पैसों की दिक्कत के चलते ऐसा कर रहे थे। अगर लोगों को इतनी ही चिंता है
तो उनकी मेहनत से किए गए प्रयासों के बजाय काम दिलाने में मदद करें। सोनू सूद, फरा खान, अनुपम खेर सहित इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया है। राहुल रॉय ने ट्रोलिंग के खिलाफ एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा जिस पर बॉलीवुड सेलिब्स के कमेंट दिख रहे हैं। अर्चना पून सिंह ने लिखा है, अच्छी बात है कि जो आपको ठीक लग रहा है आप कर रहे हैं। आप हमेशा अमेजिंग थे। आपके ओजी गानों पर आपकी रील्स जमकर देखी। आपको बहुत सारा प्यार।
अनुपम खैर ने लिखा आप बेस्ट हैं। त्रिदेव एक्ट्रेस सोनम खान ने लिखा मजबूत रहिए। वहीं करणवीर बोहरा ने लिखा ओम नमः शिवाय। वहीं सोनू सूद ने लिखा है कीप रॉकिंग ब्रदर। वहीं फराह खान ने लिखा राहुल आपको शुभकामनाएं। माही विज ने लिखा है यू आर अ रॉकस्टार। वहीं शिल्पा सिरोड़कर ने लिखा है हम जो कर रहे हैं हमें जरूर करना चाहिए राहुल। बाकी जो बोल रहे हैं बोलने दो। आपको शुभकामनाएं। वहीं मनीष पॉल, तनाज, ईरानी सहित कई लोगों ने राहुल का सपोर्ट किया है।
राहुल ने लिखा था, “मैं अपना काम ईमानदारी और इज्जत के साथ करता हूं। मेरे कुछ लीगल मैटर्स हैं जिनके पैसे चुकाने हैं और यह आज से नहीं है। यह ब्रेन स्ट्रोक के पहले से है। अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाएंगे, संघर्षों की खिल्ली उड़ाएंगे तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है। अगर आपको वाकई इतनी चिंता है तो मेरे लिए कुछ डिसेंट और सही काम खोज दीजिए ताकि मैं इन केसेस का पैसा चुका सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके पैसा कमा रहा हूं ना कि किसी दूसरों का मजाक उड़ाकर। ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरा एक्टिव रहना भी जरूरी है।
मैं जब तक जिंदा हूं, काम करना चाहता हूं। इससे मेरा दिमाग एक्टिव रहता है और एक वजह और जिम्मेदारी का एहसास होता है कि मैं अभी भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा हर्ट होता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते। राहुल रॉय। राहुल रॉय की कुछ रील्स वायरल हुई थी जिसमें वह डॉ. वनिता नाम की कंटेंट क्रिएटर के साथ रील बना रहे थे। रील में राहुल रॉय के गाने बज रहे थे। 2025 में भी राहुल रॉय उनके साथ रील बना चुके हैं। इस बार रील वायरल हुई तो लोग ट्रोल करने लगे। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।