लगातार फ्लॉप्स देने की वजह से, अनप्रोफेशनल बिहेवियर होने की वजह से और डायरेक्टर प्रोड्यूसर की डिमांड्स पर खरे ना उतरने की वजह से एक्टर्स के करियर बिगड़ते देखे हैं। लेकिन गोविंदा का करियर किस वजह से बिगड़ा?
इसका रीजन उनके साथ काम कर चुके एक एक्टर ने बताया और जो रीजन उन्होंने बताया है वह बेहद शॉकिंग है और वो रीज़न सुनकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या किसी का करियर इस वजह से भी खराब हो सकता है? गोविंदा 90ज के टॉप के सुपरस्टार थे।
वो डायरेक्टर प्रोड्यूसर्स की उम्मीदों पर खरे उतरे। उनकी हर फिल्म भी सुपरहिट हो रही थी। हैंडसम भी बहुत थे। एक्टिंग करना जानते थे, एक्शन करना जानते थे, डांसिंग करना जानते थे। उसके बावजूद गोविंदा का डाउनफॉल क्यों आया? यह बताया है उनके साथ काम कर चुके एक्टर अश्विन कौशल ने। अश्विन जो गोविंदा के साथ काम कर चुके हैं और इंडस्ट्री का हिस्सा लंबे समय से हैं। उन्होंने बताया कि एक टाइम ऐसा आया था जब गोविंदा अपने करियर के पीक पर थे और सेम टाइम पर वोम में बहुत रहने लगे थे। वो हर चीज अपने एस्ट्रोलॉजर से पूछकर ही करते थे। और अगर उन्हें किसी दिन उनके ज्योतिषी ने कह दिया कि आज टाइम ठीक नहीं है .
आज काम मत करो तो वो सेट पर जाते ही नहीं थे। ऐसा एक बार नहीं ऐसा कई बार हुआ है। गोविंदा को वहम हो जाता था कि अगर आज वो सेट पर गए तो उनका काम बिगड़ जाएगा। इस वहम की वजह से ही गोविंदा के तौर-तरीके बदल गए और उनका एटीट्यूड बदल गया। वरना गोविंदा जिस तरह के स्टार है उनको कोई रोक सकता है आगे बढ़ने से। अश्विन ने यह भी माना कि गोविंदा के पास अभी भी वक्त है। वह कोई 90 साल के नहीं हो गए हैं कि कमबैक नहीं कर सकते हैं। अभी भी वह शानदार तरीके से कमबैक कर सकते हैं। इसके अलावा जर्नलिस्ट पूजा सामंत ने एक किस्सा शेयर किया है .
गोविंदा को लेकर कि कैसे गोविंदा उनकी मैगजीन के लिए कवर शूट कर चुके थे और गोविंदा का इंटरव्यू बाकी था। गोविंदा ने उन्हें इंटरव्यू के लिए 3:00 बजे बुलाया। वो 3:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक बैठी रही। गोविंदा नहीं आए। इतने घंटे इंतजार करने के बाद जब गोविंदा आए तो पूजा सामंत ने कहा कि अब इंटरव्यू कर ले। तो गोविंदा ने इस पर जवाब दिया कि मैं एक बार खाना खा लूं। तो पूजा सामंत ने कहा कि वैसे भी इंटरव्यू राइट अप वाला है। वीडियो इंटरव्यू नहीं है तो खाना खाते-खाते भी हम बात कर सकते हैं। पूजा सामंत ने बात करनी शुरू की तो गोविंदा ने कहा अभी तो मैं खाना खा रहा हूं।
अभी मैं कैसे जवाब दूंगा और खाना खाने के बाद गोविंदा ने इंटरव्यू नहीं दिया। वो बहुत ही शॉकिंग बिहेवियर था गोविंदा का पूजा के प्रति। उनका कहना था कि गोविंदा शुरू से ऐसे नहीं थे। पहले वो मुझे अपनी बहन मानते थे और बहुत अच्छे रिश्ते थे। लेकिन एक टाइम आया जब गोविंदा में काफी एटीट्यूड आ गया था। तो वहम होना, वहम की वजह से एटीट्यूड आना, वहम की वजह से फिल्में शूट ना करना, लोगों से नहीं मिलना, लोगों से बात नहीं करना, यह रीजन है गोविंदा के डाउनफॉल का।क्या आप कभी सोच सकते हैं कि वहम की वजह से किसी की जिंदगी इस तरह से खराब हो सकती है? कमेंट सेक्शन में जरूर मेंशन