प्यार कब कहां और किससे हो जाए यह तो कोई नहीं जानता। लेकिन जब दो ऐसे चेहरे सामने आते हैं जिनकी लाइफ पहले से ही ड्रामों से भरी हो और उनके बीच वन साइडेड लव स्टोरी स्टार्ट होती है तो यह मामला काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग बन जाता है। दरअसल इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस और बेबाक अंदाज में दिखने वाली राखी सावंत एक बार फिर से हेडलाइन का हिस्सा हैं
और एक बार फिर से उन्हें प्यार हुआ है और उनका दिल किसी और के लिए धड़कने लगा है। कौन है वह शख्स आप भी जानना चाहते हैं ना? चलिए हम आपको बताते हैं। राखी जो हमेशा से अपने फेयरलेस और ओपन नेचर के लिए जानी जाती हैं। उन्हें कंट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस किया है। दरअसल उनका दिल आया है राकेश बापत पर और उनके साथ उन्हें इमोशनली अटैचमेंट हुई है। आपको याद होगा बिग बॉस मराठी में राखी सावंत दिखाई दी थी और यह कहानी वहीं से शुरू हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सिंपल लगा था।
नॉर्मल कन्वर्सेशन और एक अच्छी बॉन्डिंग। लेकिन यह कनेक्शन धीरे-धीरे और भी ज्यादा डीप होता गया। राखी सावंत ने कहा कि यह कोई ओवरथिंकिंग नहीं बल्कि रियल फीलिंग्स हैं। राखी के शब्दों में इमोशंस भी नजर आ रहे थे। राखी ने बताया कि उसने पहले कहा था कि मैं अच्छी हूं। मुझे पसंद करता है लेकिन बाद में वो अपने शब्द वापस ले गया और वहीं से सब कुछ चेंज हो गया। राखी का दर्द भी बहुत अजीब है। राखी की मानें तो यह वन साइडेड लव स्टोरी है। जहां फीलिंग्स तो स्ट्रांग है लेकिन जो स्टोरी है वह कंप्लीट नहीं हो पाई। उन्होंने इमोशनल तरीके से बताया कि प्यार होता है तो बॉडी रिएक्शन तक चेंज हो जाते हैं।
धड़कनें बढ़ने लगती हैं और इसके साथ ही जो इमोशनल टच होता है वो आदमी को अंदर से तोड़ देता है। उनका कहना है कि यह सब एक स्ट्रांग अटैचमेंट और इमोशंस बॉन्डिंग का नतीजा है और उसकी मिलीजुली चीजें उन्हें अपने अंदर दिखाई दे रही हैं। जिससे पहले तो उन्होंने काफी ज्यादा हल्के में लिया था लेकिन बाद में उन्हें एक गहरा रियलाइज हुआ। राखी ने यह भी कहा कि यह कहानी ना तो अच्छे से शुरू हुई और ना ही अच्छे से अंत तक पहुंच पाई। शायद यही चीज इस कहानी को और ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड बना देती है। दूसरी तरफ राकेश की बात करें तो अपनी पर्सनल लाइफ में तलाक के बाद एक सिंगल लाइफ जी रहे हैं
और उसके बाद जो उनका पास्ट है उसमें कई अप्स और डाउन देखे गए थे। राखी की बात करें तो पर्सनल लाइफ में हमेशा वो खूब कंट्रोवर्सी से घिरी रहती हैं। राखी ने बेशक दो शादियां रचाई हो लेकिन मुकम्मल एक भी नहीं हो पाई। उन्होंने काफी इमोशनल फेस भी देखा है और काफी ज्यादा ड्रामा भी क्रिएट किया है। ऐसे में फिर से उन्होंने अपनी फीलिंग्स कैमरे के सामने बताई हैं।
जिसके बाद जो फैंस हैं उनका कंफ्यूजन थोड़ा और बढ़ गया है। अब सवाल यही है क्या घर राखी का बस पाएगा? क्या राखी का इमोशनल अटैचमेंट और ज्यादा गहरा होगा या फिर यह लव स्टोरी बिना शुरू हुए ही खत्म हो जाएगी। मगर इन सबके बीच राखी का दर्द यह भी दिखाता है कि हर कहानी की हैप्पी एंडिंग नहीं होती। आपको क्या लगता है? आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा और इस तरह की खबरों के लिए आप फिल्मी बीट को सब्सक्राइब करना बिल्कुल मत भूलना।