Cli

दिवंगत ओम पुरी पर भड़के अन्नू कपूर बोले- ‘उन्होंने मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी’

Hindi Post

हाल ही में एक बातचीत के दौरान अनु कपूर ने दिवंगत अभिनेता ओमपुरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। एक तरफ जहां उन्होंने ओमपुरी को बेहतरीन अभिनेता बताया, वहीं दूसरी तरफ उन पर अपनी बहन की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप भी लगाया।

अनु कपूर की बहन सीमा कपूर की शादी ओमपुरी से हुई थी। लेकिन कुछ ही महीनों के बाद यह रिश्ता टूट गया। वजह यह थी कि सीमा को पता चला कि ओमपुरी ने उन्हें धोखा दिया है। हालांकि बाद में जब ओमपुरी अपनी जिंदगी के आखिरी दौर में थे तब दोनों फिर से जुड़े। अनु कपूर ने कहा ओमपुरी एक शानदार अभिनेता थे।

उनके जैसा कोई बड़ा अभिनेता नहीं था। लेकिन वो अलग बात है। वो किसी के पति बने और पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला को धोखा दिया। यहीं से सब गलत हो गया और मैं उस महिला का भाई हूं। वह 10 साल पहले चले जाते। मेरी बहन ने उनका ख्याल रखा। जब उनका शरीर कमजोर और नाजुक हो गया तब वह वापस आए। मैं अपनी बहन से भी काफी नाराज और दुखी था। अनु कपूर ने कहा कि अब उन्होंने अपनी पुरानी बातों को पीछे छोड़ दिया है। आज ओमपुरी साहब नहीं है उनका बेटा है। मैं आज भी उनके बेटे और उनकी एक्स वाइफ नंदिता के लिए भगवान से दुआ करता हूं। मुझे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन अफसोस है कि मेरी बहन सीमा कपूर की जिंदगी बर्बाद हो गई।

उसके पास कोई सहारा नहीं है। उन्होंने आगे कहा अगर मैं उन बातों को बताने लगूं तो मामला बिगड़ जाएगा क्योंकि मेरे अंदर का भाई सामने आ जाएगा। ओमपुरी मुझसे डरते भी थे क्योंकि मैं साफ-साफ बोलता हूं मुझे डर नहीं लगता। मैं बेबस था। मैं कुछ कर नहीं सका।

गौरतलब है कि ओमपुरी और सीमा कपूर ने साल 1991 में शादी की थी। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो महज 8 महीने के अंदर ही दोनों अलग हो गए थे। सीमा कपूर से अलग होने के बाद ओम पुरी ने जर्नलिस्ट नंदिता पुरी से 1993 में शादी कर लिया था। ओम पुरी का निधन 6 जनवरी 2017 को हो गया था। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *