यहां पर एक और क्या नाम है आपका? मेरा नाम लव है। अच्छा लव ये बताइए आपके पास जो लंगूर है क्या नाम रखा है आपने इसका? इसका नाम है गोलू। गोलू कहां है इस इस समय ये कहां है? डीएस कॉलेज में। डीएस कॉलेज में। अच्छा ये बताइए कि डीएस कॉलेज में क्या काम करता है ये? ये बंदर भगाता है। बंदर भगाता है। कितने समय से? बहुत दिन हो गए। बहुत कोई एक साल हो गया।
एक साल हो गया। अच्छा ये बताइए आप तो इसका नाम किसने रखा था ये गोलू? गोलू गोलू गार्ड कहते हैं इसको? नहीं गोलू कहते हैं। बचपन में प्यार में करते हैं। अच्छा प्यार से बोलते हैं। कहां के रहने वाले हैं आप? भैजोई। यहां कब से हैं अलीगढ़ में? खूब साल हो गए यहां तो। अच्छा खूब साल हो गए। डीएस में भी काम करते हैं। डिग्री में भी वहां में भी। अच्छा। स्मार्ट सिटी में भी। तो आपका काम आपका काम बंदर भगाने का है। अच्छा यहां कॉलेज में कितनी तनख्वाह है इस गोलू की? इसकी है ₹1,000 महीना। ₹1,000। तो किस तरह से यह काम करता है? बढ़िया काम करता है। जो बंदर हैं आप दिखाई देते हैं यहां? हां हां बंदर आते हैं आप?
आते हैं। फिर क्या करता है ये? ये भगा देता है सबको। भगा देता है। तो आप पूरे दिन इसको लेके फिरते रहते हैं। घूमते रहते हैं। घूमते रहते हैं। अरे तू चेक कर मत करो। सर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आपके एक से एक लंगूर को ब्लॉक पे रखा गया है। क्या है उसका पूरा मामला? ऐसा है सर कि यहां पर बंदरों का बहुत आ झुंड में बंदर आते हैं। 500 600 600 बंदर आते हैं।
बड़ा कॉलेज है। वो छा अभी तक जो रिपोर्ट हम पर आई बच्चों की के सर हम पर हमला कर देते हैं। हमारी किताब फाड़ देते हैं। इवन क्लास में भी घुस जाते हैं। तो उसको रोकने के लिए हमने एक जो लंगूर वाले हैं नाम विपिन है शायद उनका विपिन ही है। तो उनको हमने हायर किया। उससे क्या है कि वो लंगूर को ले अपना राउंड लगाते रहते हैं जिससे बंदरों का आना जाना बंद हो जाए।
कब से इनको आपने हायर किया है और कितना इसका बेनिफिट है? बेनिफिट का तो यह लगाइए सर कि जब तक बंदर यह लंगूर रहता है हमारे कॉलेज में तब तक बंदर एंट्री नीचे नहीं करते और वो या तो छतों पे रहेंगे या पेड़ों पे रहेंगे जहां भी जहां लंगूर नहीं जाता वो घर चले जाते हैं। उससे ये होता है कि हमारे जो छात्र छात्रा है वो सुरक्षित रहते हैं। तो कुछ सैलरी वगैरह आप दे रहे हैं तो
हम हां उनको हम ₹1000 देते हैं। जो हमने जिनसे जिनका ये लंगूर है उनको ₹1000 तो लगभग कितने लंगूर आपने हायर किए नहीं हमने एक लंगूर से किया। एक लंगूर है। उसी से वो अपना राउंड लगाते रहते हैं। और उससे सबसे बड़ा फायदा हमें यह हुआ है कि जो लंबू ये बंदर नुकसान कर रहे थे हमारा बच्चों पे हमला कर रहे थे। बच्चों को काट रहे थे। बच्चों के कपड़े फाड़ दिए। बच्चों का किताबें फाड़ दी। तो उस सब से हमें निजात मिली। कौन सा कॉलेज है सर? नाम क्या? ये धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ है।