Cli

कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी जिंदगी’ के कारण आमिर की कौन सी फिल्म फंसी?

Hindi Post

अनुराग बासू लेजेंड्री सिंगर और एक्टर किशोर कुमार की बायोपिक बनाने वाले हैं। पहले इसमें रणबीर कपूर को कास्ट किए जाने की चर्चा थी। मगर उनके मना करने के बाद आमिर खान इस प्रोजेक्ट के लिए कंसीडर किए जाने लगे। एक समय तो वो क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग भी लेने लगे थे। बावजूद इसके फिल्म कभी शुरू ही नहीं हो पाई। इसके पीछे कुछ और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी जिंदगी जिम्मेदार है।

कैसे? आइए बताते हैं। पिछले साल फरवरी में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टारर तू मेरी जिंदगी है का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था। यह वही मूवी है जिसे एक समय आशिकी 3 कहा जा रहा था। मेकर्स ने बताया कि मूवी दिसंबर 2025 में रिलीज होगी। मगर अब 2026 का अप्रैल बीतने वाला है और फिल्म का कहीं नामोनिशान नहीं है। इसका सीधा असर किशोर कुमार की बायोपिक पर पड़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुराग कार्तिक की फिल्म

पूरी करने के बाद ही उस पर काम शुरू करेंगे। वैरायटी इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा मैं अभी कार्तिक आर्यन श्रीलीला वाली फिल्म पर काम कर रहा हूं। मैं उसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहता हूं। जैसे ही शूटिंग कंप्लीट होगी मैं तुरंत किशोर कुमार की बायोपिक पर काम शुरू कर दूंगा। किशोर कुमार का किरदार मेरे दिमाग में काफी समय से है इसलिए मैं जल्द से जल्द उस पर काम करना चाहता हूं। पर दिक्कत यह है कि तू मेरी जिंदगी है कि शूटिंग डेढ़ साल बाद भी अटकी हुई है। कार्तिक इस पर काम कर रहे थे। मगर फिर मेकर्स ने फिल्म के एक बड़े हिस्से को रीशूट करने का फैसला किया। इसके पीछे सयारा की सक्सेस को जिम्मेदार बताया गया था।

मूवी इतनी अटकी कि कार्तिक ने करण जौहर की नागजिला पर लगने का फैसला किया। वो फिल्म अगले साल फरवरी में आएगी। हम यह मानकर चल सकते हैं कि उसकी शूटिंग अक्टूबर तक तो चलेगी ही। उसको निपटाकर कार्तिक दोबारा तू मेरी जिंदगी है में जुट जाएंगे। यानी फिल्म अभी और डिले होने वाली है। इसका सीधा मतलब यह कि किशोर कुमार की बायोपिक अभी फंसी ही रहेगी। अनुराग ने तो उन दावों का भी खंडन किया है जहां यह कहा गया था कि फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उनके मुताबिक यह कहना गलत है कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है। मैंने अब तक इस मूवी के लिए 45 दिन से ज्यादा शूट नहीं किया है।

असल में काम तो अभी बस शुरू ही हुआ है। वैसे 45 दिनों में तो अक्षय कुमार अपनी एक फिल्म पूरी कर दूसरी शुरू कर देते हैं मगर अनुराग कह रहे हैं कि उनका काम अभी शुरू ही हुआ है। चर्चा है कि तू मेरी जिंदगी है मिड 2027 में रिलीज हो सकती है। मगर अनुराग ने इस बात को कंफर्म नहीं किया है। इससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि किशोर कुमार की बायोपिक के लिए हमें और इंतजार करना होगा और इंतजार मतलब आमिर के फ्यूचर पर संकट ऐसा इसलिए क्योंकि आमिर के पास फिलहाल कोई भी प्रोजेक्ट नहीं है

। यह चर्चा जरूर है कि वह भारत पे वाले अशर ग्रोवर की बायोपिक करेंगे। मगर इस बात को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया। अनाउंस तो वैसे किशोर कुमार की बायोपिक भी नहीं हुई है मगर इतना तय है कि फिल्म लंबे समय तक धरातल पर नहीं आने वाली। हालांकि कोई अपडेट आएगा तो हम आप तक जरूर लाएंगे। इस खबर को लिखा है हमारे साथी शुभांजल ने। आप देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *