Cli

बुर्कानशीं लड़की के साथ सरेराह बदतमीजी और मारपीट, CCTV में कैद हरकत।

Hindi Post

[संगीत] यूपी के शामली से यह तस्वीरें वाकई चौंकाने वाली है। बीत सड़क दिन दहाड़े एक लड़का बुर्का नशी महिला के पास आता है। उनके साथ जबरदस्ती करता है। खींचकर एक सककरी सी गली में ले जाता है। उनका हाथ मरोड़ता है और नीचे गिरा देता है। इसके बाद भी लड़के का दिल नहीं भरता। जाते-जाते महिला को जोर से लात मारता है और फिर आराम से चलता बनता है।

इस मामले से जुड़ी ज्यादा जानकारी देंगे आपको। लेकिन उससे पहले [संगीत] यह वीडियो देखिए। [संगीत] YouTube की पॉलिसी के मुताबिक इस वीडियो का कुछ हिस्सा हम आपको नहीं दिखा सकते। लेकिन आपको बता सकते हैं कि लफंगे के हौसले कितने बुलंद थे। उसने बीच सड़क सरेआम लड़की को घसीटा। एक सककड़ी सी गली में ले गया। लड़की का हाथ मरोड़ा और उसके बाद लड़की को लात मारी। मामला यूपी के शामली के गढ़ी पुख्ता क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक बुर्का नशी महिला अपने काम से बाजार आई थी।

तभी एक लफंगा बीच सड़क पर उनके साथ बदतमीजी करने लगा। घसीटा उनकी पिटाई की। इस वीडियो में यह तो हैरान कर देने वाली बात थी ही कि सरेआम दिन दहाड़े एक लफंगे की इतनी जुर्रत हो गई। लेकिन उससे भी हैरानी और बेशर्मी की बात यह थी कि सरेआम जब महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया गया तो आसपास के लोग तमाशबीन बने हुए थे। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दुकान के पास एक शख्स खड़ा है। वह यह सब देख रहा है। लेकिन फिर भी वो महिला की मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा। केवल यह आदमी ही नहीं सोचिए सड़क पर कितने लोग चल रहे होंगे। ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है कि बाजार में दिन दहाड़े कोई शख्स मौजूद ही ना हो। लेकिन सोचिए कि किसी भी शख्स ने उस लड़के को रोकने की,

उसे खदेड़ने की और लड़की की मदद करने की कोशिश भी नहीं की। क्या ऐसा नहीं हो सकता था कि आसपास के कुछ लोग मिलकर लड़के को वहां से भगा देते? उसका विरोध करते, लड़की को सुरक्षित महसूस करवाते, उससे उसके घर वालों का पता पूछते, उनको इत्तला करते और लड़की को सुरक्षित उन्हें सौंप देते। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। आपको बता दें तस्वीर में दिख रहे इस लफंगे का नाम मंजीत बताया जा रहा है। लड़के के हौसले कितने बुलंद हैं यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह घटना रात के अंधेरे में नहीं हुई दिन में हुई है। दूसरी बात बीच सड़क बीच बाजार। लड़के को इस बात का जरा भी खौफ नहीं था कि लोग वहां मौजूद होंगे।

इस बात का अंजाम क्या होगा? वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लड़की का पीछा करता है। लड़की वहां से भागने की तमाम कोशिशें कर रही है। लड़का निडर होकर उसे एक सककरी सी गली में ले जाता है। उसका हाथ मरोड़ता है। उसको लात मारता है और फिर बड़े ही आराम से चला जाता है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तमाम तरह के सवाल उठे। लोगों ने कहा कि किस कदर अब लोगों में इंसानियत मर गई है। सोचिए कल को अगर आपकी बच्ची होगी और कोई उसकी यूं मदद ना करेगा तो आपको कैसा लगेगा। इस मामले को लेकर कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह प्रेम प्रसंग का मामला था। लोगों ने कहा कि लड़की और लड़की का अफेयर था वरना लड़की चुपचाप यह सब क्यों सहती? चलिए एक पल के लिए इसे सही मान भी लिया जाए। लेकिन इससे सवाल तो नहीं बदलता। कौन सा कानून एक प्रेमी, एक पति या किसी भी अन्य शख्स को यह हक देता है कि एक महिला से ऐसे पेश आए। एक यूजर ने कहा, समाज को हो क्या गया है? इतना डरा हुआ है कि बीच बाजार लड़की को हाथ पकड़ कर घसीट रहा है।

मारपीट कर रहा है और यह सब शांति से देख रहे हैं। आज वो थी। कल किसी और की बच्ची होगी। एक और यूजर ने कहा, एक लड़की को सड़क पर इस तरह से पीटना और लात मारना बेहद शर्मनाक है। [संगीत] महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐसे दरिंदों को सबक सिखाना जरूरी है। जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसी के साथ सीएम योगी का वो बयान भी चर्चाओं में आया जिसमें वो महिला सुरक्षा की बात कर रहे थे। एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी कहते हैं कि यूपी में जो महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा कानून उसके लिए सख्त कारवाई करेगा। सीएम योगी कहते हैं कि अगर फिर भी कोई शोदा कोई दुराचारी फिर भी दुस्साहस करता है तो अगले ही चौराहे पर यमराज के दूत उसका टिकट काटने के लिए खड़े होंगे। हर बेटी को हंसते हुए आगे बढ़ने के लिए एक उचित प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया है कि एक बेटी भी स्कूल जा सकती है, बाजार जा सकती है, भय मुक्त वातावरण में जा सकती है। और अगर किसी गुंडे ने कुछ दुस्साहस किया तो उस गुंडे के लिए अगले चौराहे पर यमराज उसका टिकट काटने के लिए जरूर बैठा होगा। सीएम योगी के इस बयान को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि कहां गए वो यमराज के दूत?

क्या यह सारे नियम एक समुदाय विशेष पर ही लागू होते हैं? क्या इस लड़के पर कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा? एक यूजर ने कहा, मंजीत नाम होते ही तो सीएम योगी जी के बुलडोजर में जंग लग जाता है। यमराज छुट्टी पर होता है। आरोपी इनकी बिरादरी का है तो उत्तर प्रदेश पुलिस भी आंख बंद कर लेती है। एक और यूजर ने कहा, “हेलो, यूपी पुलिस, इस दरिंदे का अभी भी लंगड़ाते हुए वीडियो और इसके घर पर बुलडोजर चलता हुआ वीडियो नहीं आया। एक और यूजर ने कहा नेशनल वुमेन काउंसिल और शामली पुलिस इस संबंध में क्या कारवाई कर रहे हैं? [संगीत] सीएम योगी आदित्यनाथ जी अपना बुलडोजर मंजीत नामी गुंडे के घर पर चलने कब भेज रहे हैं? क्या यूपी पुलिस एनकाउंटर के लिए मंजीत को निशाना बनाएगी? शायद इन सवालों के जवाब ना ही मिले। एक अन्य यूजर ने कहा, तो क्या कल हम इसको लंगड़ाता हुआ देख पाएंगे? क्या परसों इसके घर पर बुलडोजर चलेगा? वहीं इस मामले में अब लोगों ने यूपी ही नहीं देश भर में एक समुदाय विशेष को टारगेट करने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जिस तरह की बयार देश में चल रही है वो ना केवल एक समुदाय विशेष के लिए बल्कि हर किसी के लिए नुकसानदेह साबित होगी। एक यूजर ने कहा मतलबी आग किसी के भी घर में जा सकती है। वो फिर ना जात ना पात ना धर्म कुछ देखती है। बस जलने और जलाने की इच्छा रखती है।

[संगीत] हम सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर रहे हैं। एक बार अगर यह खराब हो गया तो कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा। वहीं कुछ लोगों ने सीएम योगी के बंगाल में बड़े-बड़े दावों पर तंज कसा। एक यूजर ने कहा यूपी में तो सब शांति है। गुंडा राज तो बंगाल में है। आजकल बंगाल में यही समझाया जा रहा है। बहरहाल इस पूरे मामले को देखकर आपके ज़हन में क्या ख्याल आया? क्या आपको भी लगता है कि आजकल मंचलों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। क्या आपका मानना है कि पुलिस को ऐसे लफंगों के बाबत सख्त कारवाई करनी चाहिए ताकि बाकियों के लिए भी यह नजीर साबित हो ताकि बाकी कोई शख्स ऐसा दुस्साहस ना कर सके। अपने विचार हमारे साथ साझा करें कमेंट सेक्शन में और देश और दुनिया से जुड़ी बाकी अहम खबरों के लिए आप देखते रहिए लाइव हिंदुस्तान। [संगीत] [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *