Cli

भगवान शिव के सामने भारतीय सेना ने जो किया वो रोंगटे खड़े कर देगा !

Hindi Post

देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधिविधान के साथ सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। जैसे ही मंदिर के द्वार खुले तो पूरे धाम में हर हर महादेव और जय बाबा केदार के नारे गूंजने लगे।

चारों तरफ भक्तिमय माहौल बन गया। इसी बीच पीएम मोदी ने भी हर हर महादेव लिखते हुए कहा कि केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का एक दिव्य उत्सव है। मेरी कामना है कि बाबा केदारनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। आपकी यात्राओं को शुभ करें। लेकिन इसी बीच भारतीय सैनिकों का एक ऐसा वीडियो आया जिसे सुनने और देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

कुछ लोग भावुक हो जाएंगे तो कई लोग आंखें बंद करके यह वीडियो सुनेंगे। दरअसल भगवान शिव के सामने भारतीय सेना की गढ़वाल राइफलल्स के जवानों ने उसी आरती की धुन बजाई जो हर सुबह आपके घर में सुनी जाती है। इस आरती ने हर हिंदू को एक दूसरे से जोड़ रखा है। यह आरती कौन सी है? वह आप हमें कमेंट बॉक्स में बताइएगा।

आपको बता दें कि गढ़वाल राइफलल्स के आर्मी बैंड ने भगवान शिव के सामने आरती की यह धुन बजाई है। वैसे यह धुन सुनाने से पहले आपको बता दें कि गढ़वाल राइफलल्स की वॉर क्राई यानी युद्ध घोष भी बोल बद्री विशाल लाल की जय है। चलिए अब आप देखिए और सुनिए कि भारतीय जवानों ने भगवान शिव के सामने कौन सी आरती की धुन बजाई। जय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *