शराब पीकर किया बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप। क्रिकेटर श्रेयश अय्यर की बहन ने खोला बड़ा राज। दोस्त के साथ मिलकर बनाया चौंकाने वाला प्लान। फिर नशे में तोड़ दिया रिश्ता। श्रेष्ठा के बयान से दंग रह गए फैंस। [संगीत] ब्रेकअप की वजह सुन सभी हैरान। भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अयर आईपीएलl में अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रहे हैं। वहीं अब उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। उन्होंने पब्लिक प्लेटफार्म पर कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग दंग रह गए हैं। श्रेष्ठा ने अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर एक बड़ा सीक्रेट शेयर [संगीत] किया है
जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और चर्चा का विषय बन गया है। आखिर चल क्या रहा है? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। क्रिकेटर श्रेयाश अयर की बहन श्रेष्ठा ने हाल ही में स्टैंड अप कॉमेडियन और बिग बॉस फेम प्रणित मोरे का शो अटेंड किया। इस दौरान श्रेष्ठा ने कुछ ऐसा कह दिया कि उनका स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शो के दौरान श्रेष्ठा से पूछ लिया गया कि क्या वो शराब पीती हैं? इस पर श्रेष्ठा ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पहले ही ड्रिंक करना छोड़ दिया है। आगे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी शराब पीकर कुछ अटपटी हरकत की है? इस पर क्रिकेटर की बहन ने बताया कि एक बार ड्रिंक करने के बाद उन्होंने और उनकी दोस्त ने एक साथ अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था।
श्रेष्ठा ने कहा ड्रिंक करके हम दोनों ने एक साथ ब्रेकअप किया था। एक ही रात हमने तय किया ब्रेकअप करने का अपने-अपने बॉयफ्रेंड से। इस पर सवाल आया कि दोनों ने एक साथ ब्रेकअप करने के बारे में क्यों फैसला किया? क्या दोनों के बॉयफ्रेंड टॉक्सिक थे? इस पर श्रेया अय्यर की बहन ने कहा टॉक्सिक तो नहीं थे बस हमने ऐसे ही साथ में ब्रेकअप करने का सोच लिया था। वहीं श्रेष्ठा की दोस्त ने बताया कि वह दोनों लड़के सही नहीं थे।
श्रेष्ठा अय्यर ने आगे यह भी खुलासा किया कि उन्होंने फोन पर नहीं बल्कि आमने-सामने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप किया था। सोशल मीडिया पर श्रेष्ठा अय्यर का स्टेटमेंट बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है और फैंस के अलग-अलग तरह के रिएक्शंस भी देखने को मिल रहे हैं और उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वो अपने क्रिकेटर भाई की इज्जत दांव पर लगा रही हैं। एक यूजर ने लिखा अब जाकर श्रेयश अपने करियर के पीक पर पहुंचने लगा है और ऐसे समय पर यह सब उसकी इमेज को नुकसान पहुंचा रहा है। उसके लिए सच में बुरा लग रहा है।
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “तुम आखिर क्यों श्रेयस अय्यर की इमेज खराब करने में लगी हो?” एक और यूजर ने कहा उसमें बहुत ज्यादा एटीट्यूड है। जहां एक तरफ भारतीय क्रिकेटर श्रेयश अय्यर के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। वहीं आपको बता दें उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर एक एक्ट्रेस, डांसर और मॉडल हैं। बता दें वो एग्रीमेंट करले गाने में भी नजर आ चुकी हैं। क्रिकेटर की बहन सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उनके ग्लैमरस लुक्स फैंस को काफी ज्यादा पसंद भी आते हैं। अभी वह इंडस्ट्री में कदम जमा रही हैं। इसी बीच वह अपने शराब पीकर बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करने वाले बयान को लेकर चर्चा में आ गई। ब्यूरो रिपोर्ट E2