बेटी की मां बनी तीज की मशहूर एक्ट्रेस दृश्यम डायरेक्टर के घर गूंजी किलकारी। खूबसूरत कपल के घर हुआ लक्ष्मी का आगमन। खुशी से झूम उठा पाठक ओबरॉय परिवार। नई नवेली मां ने सोशल मीडिया पर सुनाई गुड न्यूज़। फैंस ने लगाई बधाइयों की झड़ी। बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवालिका ओबरॉय के घर लक्ष्मी आई है।
जी हां, [संगीत] शादी के 3 साल बाद इस कपल के घर किलकारियां गूंजी हैं। शिवालिका ने बेटी को जन्म दिया है। बॉलीवुड से आई इस खुशखबरी ने फैंस का दिल जीत लिया। बता दें 19 अप्रैल 2026 को अभिषेक और शिवालिका की नन्ही शहजादी का जन्म हुआ है। दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है।
पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी को लक्ष्मी बताया है। उनके कैप्शन ने हर किसी का दिल छू लिया जिसमें लिखा है आज के शुभ दिन पर हमारी नन्ही देवी लक्ष्मी का आना हुआ है। शुद्ध रूप में एक आशीर्वाद। बस फिर क्या था? देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गया और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। इस गुड न्यूज़ का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। दिसंबर 2025 में ही शिवालिका ओबरॉय और अभिषेक पाठक ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस कर दी थी। इसके बाद शिवालिका लगातार अपने मैटरनिटी शूट की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रही। हर तस्वीर में उनकी खुशी साफ झलकती थी।
एक नई शुरुआत की खुशी अब वो इंतजार खत्म हुआ क्योंकि उनकी जिंदगी में एक अनन ही शहजादी जो आ गई है उनकी बिटिया रानी जैसे ही यह खबर सामने आई बॉलीवुड सितारों और फैंस ने इस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। इशिता दत्ता किशोर मर्चेंट करण मेहरा समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां दी और नन्ही परी के लिए प्यार भेजा। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस खबर से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
कोई लिख रहा है लिटिल एंजल तो कोई कह रहा है घर में लक्ष्मी आई है। बता दें शिवालिका और अभिषेक की लव स्टोरी भी किसी एक फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोस्ती का प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। जिसके बाद जुलाई 2022 में दोनों ने सगाई कर ली और फरवरी 2023 में धूमधाम से शादी रचाई। शादी के बाद से ही यह कपल अपनी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में रहता है। अब शादी के 3 साल बाद मानो उनका परिवार पूरा हो गया है।
बेटी के जन्म के बाद कपल की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वहीं प्रोफेशनल फ्रंट की अगर बात करें तो अभिषेक पाठक ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है। रेड प्यार का पंचनामा और दृश्यम टू जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर उन्होंने इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। वहीं खुदा हाफिज और उजड़ा चमन जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। दूसरी ओर एक्ट्रेस शिवालिका ओबरॉय ने भी खुदा हाफिज और यह साली आशिकी जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग टैलेंट से लोगों को खूब इंप्रेस किया। उनका काम फैंस को बहुत पसंद आया और अब उनके घर में खुशियों का माहौल है। बेटी के आने के बाद कपल बहुत ही ज्यादा खुश हैं। नन्ही लक्ष्मी के आने से उनकी दुनिया और भी ज्यादा खूबसूरत जो हो गई है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 [संगीत] [संगीत] [