Cli

कुछ भी हो जाय ‘धुरंधर’ फेम रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने देंगे- मुकेश खन्ना!

Hindi Post

टीवी के शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। लगभग 2 सालों से यह खबर आ रही थी कि शक्तिमान पर फिल्म बनने वाली है और उसमें रणवीर सिंह शक्तिमान का किरदार निभाएंगे। हालांकि यह बात जब दिग्गज अभिनेता को पता चली तो उन्होंने फिल्म के लिए रणवीर को साफ-साफ नकार दिया था। अब एक बार फिर उन्होंने बताया है कि आखिर धुरंधर अभिनेता क्यों यह किरदार नहीं निभा सकते। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

ज़ूम के साथ बात करते हुए मुकेश खन्ना अपनी बात पर कायम रहे। उन्होंने कहा देखिए मैं इसके खिलाफ हूं। वह भले ही एक जबरदस्त अभिनेता हैं और उनमें जबरदस्त ऊर्जा है। वह धुरंधर हैं। गली बॉय और खिलजी जैसे दमदार किरदार निभा सकते हैं लेकिन शक्तिमान के लिए सिर्फ आपको एक अभिनेता की नहीं बल्कि एक खास चेहरे की भी जरूरत होती है। जैसे पृथ्वीराज चौहान खड़े हों तो पृथ्वीराज चौहान जैसा दिखना चाहिए। जो कि अक्षय कुमार फिल्म में नहीं दिखे थे।

उन्होंने वीक वगैरह लगा रखी थी। जब मैंने कोई ऐतिहासिक किरदार निभाया था तो मुझे सिर्फ कपड़े बदलने में ही डेढ़ घंटा लग जाता था। मैं 7 इंच का मुकुट पहनता था। मुकेश ने आगे कहा कि उनके इस विरोध की उन्हें निजी तौर पर कीमत चुकानी पड़ सकती है क्योंकि Sony पिक्चर्स इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है। अभिनेता ने कहा यह मेरा नुकसान है। मुझे करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है क्योंकि Sony मुझे करोड़ों रुपए देने के लिए तैयार है। मैंने कहा कि रुको मुझे यह कलाकार नहीं चाहिए। वे अड़े हुए हैं और मैं भी अड़ा हुआ हूं। उन्हें एक स्टार चाहिए और मुझे स्टार नहीं चाहिए। अगर मुझे इजाजत मिले तो मैं पूरे देश में ऑडिशन करवाऊं ताकि यह पता चल सके कि शक्तिमान कौन बनेगा।

इससे आपको पब्लिसिटी भी मिलेगी और एक ऐसा लड़का भी मिल जाएगा जो दिखने में अच्छा, सीधा साधा और दयालु हो। मेरे हिसाब से कोई भी ऐसा एक्टर जिसकी पहले से कोई इमेज बनी हुई हो वह शक्तिमान नहीं बन सकता। इससे पहले सिद्धार्थ करन के साथ बातचीत में मुकेश खन्ना ने बताया कि रणवीर सिंह एक बार उनसे मिलने आए थे ताकि उन्हें वह रोल मिल सके। अभिनेता ने बताया था कि यह सोनी द्वारा आयोजित एक नई मीटिंग थी।

जहां रणवीर मुझे यकीन दिलाने आए थे कि वह शक्तिमान का रोल निभा सकते हैं। यह पहली बार नहीं था जब उन्होंने इस रोल में दिलचस्पी दिखाई थी। मैंने रणवीर को सुझाव दिया था कि वह शो के मशहूर विलेन तमराज किल्लविस का रोल निभाने के बारे में सोचे। हालांकि उस मीटिंग का कोई नतीजा नहीं निकला था। मुकेश खन्ना के इस स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *