कुछ समय पहले एक डांसिंग शो आता था जिसमें शक्ति मोहन और राघव जयाल को लेकर रोमांटिक एंगल दिखाया जाता था। लोगों का कहना था कि दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन शक्ति ने इतने सालों के बाद कुछ राज खोले हैं
जो आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। सिद्धार्थ कनन से बातचीत में शक्ति मोहन ने खुलकर कहा इस शो के शुरू होने से पहले हम दोस्त थे और अक्सर भाई-बहन की तरह लड़ते झगड़ते थे। कुछ समय के बाद अचानक से उन्होंने रोमांटिक एंगल बनाना शुरू कर दिया। स्क्रिप्ट में लिखा था कि वह मुझे चिढ़ाएंगे। यह हमारे लिए एक बहुत ही अजीब बदलाव था।
उन्होंने आगे कहा राघव जयाल को एक बार शो में किस करना पड़ा था। जिसको लेकर वह काफी असहज थी क्योंकि दोस्ती से सीधे इस तरह का काम करना अजीब था। शक्ति ने कहा एक किसिंग सीन भी फिल्माया गया था। उस दौरान मुझे सच में इसके बारे में कुछ पता नहीं था। बाद में कहा गया कि अगर ऐसा हुआ तो राघव तुमको किस [संगीत] करेगा।
मैंने कहा क्यों ऐसा क्यों होगा? उन्होंने कहा वो सब स्क्रिप्टेड था। सच से इसका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। फिलहाल शक्ति मोहन के इस बयान पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखकर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें। [संगीत]