Cli

हेमा मालिनी की बेटियों पर ये क्या बोल गए बॉबी देओल, हेमा मालिनी भी हैरान ?

Hindi Post

धर्मेंद्र की मौत के बाद पहली बार धर्मेंद्र के बेटे और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल को हुआ अपनी गलती का एहसास। बॉबी देओल ने पहली बार एक इंटरव्यू में कहा कि काश पापा के जीते जी मैंने यह गलती नहीं की होती। अब जिंदगी भर हो रहा है इस बात का अफसोस। वो सौतेली बहनें जिन्हें बॉबी देओल बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे उन पर पहली बार अपनी दिल की बात बोलते दिखे बॉबी देओल। हेलो दोस्तों, मैं हूं पूनम अधिकार।

कहते हैं जब इंसान मर जाता है तो अक्सर उसके जाने के बाद उसकी ज्यादा कदर होती है। यही कुछ हो रहा है धर्मेंद्र के परिवार में। धर्मेंद्र को जीते जी उनके सारे बच्चों ने बहुत प्यार दिया। उनको बॉलीवुड हो चाहे उनके फैंस हो हर किसी ने बहुत सम्मान दिया। लेकिन अब उनके जाने के बाद देओल परिवार में एक बहुत बड़ी कमी खल रही है। और यहां तक कि धर्मेंद्र की जो बेटे हैं बॉबी देओल जो अक्सर बहुत चुप रहते हैं। अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करते। उनको पहली बार अपनी गलती का एहसास हो रहा है। वो जान चुके हैं कि

उन्होंने अपने पापा की जीते जी एक बहुत बड़ी गलती की थी और साथ ही यह पहली बार है जब बॉबी देओल ने हेमा मालिनी जो कि उनकी सौतेली मां है उनके बच्चों पर भी बात की है। पूरा मामला मैं आपको बताऊंगी इंटरव्यू में क्या कुछ कहा बॉबी देओल ने बताने से पहले वीडियो को शेयर करें। चैनल को फॉलो करना मत भूलिएगा। बॉबी देओल। बॉबी देओल इस वक्त बहुत ज्यादा दुख में है क्योंकि पिछले साल यानी 24 नवंबर को धर्मेंद्र जी की मौत हो गई थी। वैसे तो धर्मेंद्र जी की मौत को अब कई महीने बीत चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी इस दुख से, इस गम से बाहर नहीं निकल पा रहा है देओल परिवार। अब हाल ही में एक इंटरव्यू हुआ था। इस इंटरव्यू में बॉबी देओल से पूछा गया था

कि उनके पिता धर्मेंद्र के जाने के बाद उनकी जिंदगी कैसी चल रही है। तो बॉबी देओल ने इस इंटरव्यू में वो कह दिया जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। बॉबी देओल ने इस इंटरव्यू में कहा कि अपने पिता की मौत के बाद मुझे अपनी सबसे बड़ी गलती का एहसास हुआ। साथ ही बॉबी देओल ने कहा कि अब मैं अपने पापा को इतना ज्यादा मिस करता हूं कि मैं अक्सर Instagram पे जाकर अपने पापा की पुरानी-पुरानी रील्स देखता हूं कि वो कितने प्यार करते थे। लोगों से कितने अच्छे से बात करते थे। कहते हैं मुझे दुख होता है कि अब वो इंसान दोबारा मेरे सामने नहीं आ पाएगा।

और भी बॉबी देओल ने अपनी गलती की बात की है। क्या कुछ कहा इस इंटरव्यू में आप भी सुनिए। कई बार मुझे ऐसा लगता है कि काश मैं पापा के साथ और समय बिता पाता। सोचता हूं कि काश मैंने उनसे और सवाल पूछे होते। उनके गुजरने के बाद अब पहले से कहीं ज्यादा मैं अपने बेटों, पत्नी और परिवार के साथ समय बिताने को लेकर ध्यान रखता हूं। तो बॉबी देओल ने साफ कहा कि उनको इस बात का दुख है कि जब धर्मेंद्र जी जिंदा थे तो वो अपनी फिल्मों की वजह से, अपने शूट की वजह से, अपने पिता को वक्त नहीं दे पाते थे। उनके साथ ज्यादा बैठ के बातचीत नहीं कर पाते थे। उनसे सवाल जवाब नहीं कर पाते थे। लेकिन क्योंकि अब उनके पिता उनके बीच में नहीं है तो अब उनको उनकी कमी बहुत खलती है और अब उनको लगता है कि काश उन्होंने थोड़ा सा वक्त काश काश अपने काम से ब्रेक लेकर उन्होंने थोड़ा सा टाइम अपने पिता को दे दिया होता। मैं आपको बता दूं कि बॉबी देओल उन लोगों में से हैं जो अक्सर अपने परिवार से थोड़ा सा डिस्टेंस भी बना के रखते हैं। लेकिन बॉबी देओल का कहना है कि जब से उनके पिता की मौत हुई है तब से वो

अपने बेटों और अपनी पत्नी अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश कर रहे हैं। अब सोचिए धर्मेंद्र के जीते जी जो नहीं हो सका वो धर्मेंद्र की मौत के बाद हो गया। हर कोई जानता है कि बॉबी देओल हेमा मालिनी के जो परिवार है जो उनकी बेटियां हैं उनसे एक बहुत डिस्टेंस बना के रखते हैं और बॉबी देओल बहुत ज्यादा पसंद भी नहीं करते हैं हेमा मालिनी के परिवार को। लेकिन अब इसी इंटरव्यू में बॉबी देओल ने यह भी कहा कि पापा के जाने के बाद उन्हें अब अपनी बहनों की भी ज्यादा कद्र हो रही है। उनसे ज्यादा प्यार और लगाव महसूस हो रहा है। सुनिए जरा बॉबी देओल का यह बयान। मुझे लगता है कि हम सभी पापा के दुख से अपने-अपने तरीके से निपट रहे हैं। कभी-कभी दुख के कारण हम एक दूसरे को गलत समझ बैठते हैं। हर किसी को लगता है कि उसका दर्द दूसरे से ज्यादा है। लेकिन समय दीजिए। इसे ठीक होने दीजिए। नुकसान अपने आप में परिवार को एक दूसरे के करीब ले आता है। तो देखा आपने बॉबी देओल साफ कहते नजर आए कि हेमा मालिनी की जो बेटियां हैं अपनी उनके पिता के जाने के बाद उन्हें अपनी बहनों से और भी ज्यादा लगाव और भी ज्यादा उनके प्रति वो करीबी वाला जो रिश्ता है वो महसूस कर रहे हैं।

यह बात बिल्कुल सच है। किसी के जाने के बाद आपकी दुनिया बदल जाती है। जब आप कोई आपकी दुनिया से दूर चला जाता है तब आपको उसकी कदर होती है। सनी देओल जो कि बॉबी देओल के बड़े भाई हैं। सनी देओल भी अपने पिता को बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं। हालांकि सनी देओल की अच्छी चीज ये थी कि जब उनके पिता जिंदा थे तभी वह अपने पिता के साथ छुट्टियों छुट्टियां मनाने जाते थे। उनके साथ घूमने फिरने जाते थे। तो सनी देओल को शायद इस बात का अफसोस नहीं होगा कि उन्होंने अपने पिता को ज्यादा वक्त नहीं दिया। लेकिन बॉबी देओल ने इतना वक्त नहीं दिया और अब उन्हें इस बात का अफसोस हो रहा है। लेकिन अच्छी चीज यह है कि हेमा मालिनी से और साथ ही हेमा मालिनी की बेटियों से भी यानी देखा जाए तो अपनी सौतेली मां के साथ बॉबी देओल अपना रिश्ता और भी बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर आपकी क्या राय है? आपको लगता है कि बॉबी देओल का जो ये गिल्ट है ये जो उनको फील हो रहा है कि उन्होंने अपने पिता को वक्त नहीं दिया। क्या आपको लगता है यह सही है? जो भी आपकी राय है मुझे बताइएगा जरूर। वीडियो को शेयर, चैनल को फॉलो करना मत भूलिएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *