14 साल बाद कृष्णा के घर आई खुशियां। सालों का इंतजार हुआ खत्म। एक खास मेहमान की खबर सुन फूले नहीं समाए कॉमेडियन। खुशी से झूम उठी कश्मीरा शाह। बातों ही बातों में फिर मारे ससुर गोविंदा को ताने। एक्ट्रेस के बयान ने लोगों को कर दिया हैरान। गोविंदा के भांजे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनसे मिलने एक खास मेहमान जो आया है जिसके चलते वो सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कृष्णा की मामी सुनीता अहूजा उनके शो में बतौर गेस्ट आई हैं। जिसके चलते कश्मीरा शाह बहुत ही ज्यादा खुश हो गई और उन्हें गले लगा लिया। यह कोई आम लम्हा नहीं था।
बता दें ये तीनों खुशी-खुशी एक साथ 14 साल बाद नजर आए हैं। जी हां 14 साल बाद यह परिवार आखिरकार एक हो ही गया। जैसा कि सभी जानते हैं गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आूजा का एक समय पर भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ अब बड़ा विवाद हो गया था। कृष्णा का पब्लिक प्लेटफार्म पर किया गया एक मजा गोविंदा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। इसके बाद मामा भांजे में बातचीत तक बंद हो गई थी। सुनीता भी बहुत गुस्सा हो गई थी। लेकिन कुछ समय पहले कृष्णा ने मामा गोविंदा के साथ तो सब कुछ सुलझा लिया था लेकिन मामी की नाराजगी बरकरार रही थी। हालांकि अब सुनीता ने भी अपने भांजे के साथ सारी नाराजगी दूर कर ली है।
दरअसल लाफ्टर शेफ शो के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इसी बीच कृष्णा मामी सुनीता और पत्नी कश्मीरा के साथ खूब ज्यादा फोटोस और वीडियोस क्लिक करवाते हुए नजर आ रहे हैं। तीनों साथ में गले मिलते हुए भी नजर आ रहे हैं और काफी ज्यादा खुश दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच कृष्णा पैप्स से बोलते हैं कि आज सबसे बड़ा दिन है। इसके बाद सुनीता बोलती है कि 14 साल के बाद आज वनवास फाइनली खत्म हो गया है।
उसके बाद कश्मीरा कहती है कि अब किसी और का वनवास शुरू होगा। वहीं सुनीता भी इस पर हां बोलती हैं। बट आई एम वेरी हैप्पी। मुझे बहुत खुशी है कि मैं आज मेरे दोनों बच्चों के साथ बहू है, बेटा है। बेटे के बेटे हो गए। अब क्या यार सब चीज भाड़ में जाए। लाइफ एंजॉय करेंगे। मौत का क्या भरोसा है यार। रात को सोते पता नहीं सुबह उठेंगे कि नहीं उठेंगे। अब जब मिले ना तब घमासान बनाएंगे। यस। कश्मीरा का बयान सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं और सोच में पड़ जाते हैं कि उनका इशारा किसकी तरफ है। हालांकि उन्होंने क्लियरली कुछ नहीं कहा कि उनका निशाना किसकी तरफ था। इसी बीच पैप से तीनों से गोविंदा के बारे में पूछने लगते हैं। कहते हैं कि इस फैमिली रीयनियन में गोविंदा की बहुत कमी महसूस हो रही है।
इस सवाल पर सुनीता ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। वहीं कश्मीरा कहती हैं कि वह फिलहाल इस बात से खुश हैं कि मामी सुनीता आई हैं। इस मौके को वह खुलकर एंजॉय करना चाहती हैं। वहीं कृष्णा गोविंदा की गैर मौजूदगी वाले सवाल पर कहते हैं कि उनकी डेट्स नहीं मिल पाई। वो जरूर आएंगे। इस स्टेटमेंट से उन्होंने पूरा मामला संभाल लिया। आपको बता दें पिछले कुछ समय से सुनीता और गोविंदा के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। सुनीता ने गोविंदा पर चीटिंग तक के आरोप लगा दिए थे। उनका कहना था कि गोविंदा अपने से कई साल छोटी लड़की के साथ अफेयर में है। इसके अलावा सुनीता ने यह भी कहा था कि गोविंदा ने कभी अपने बेटे यशवर्धन के करियर में भी कोई मदद नहीं की। हालांकि गोविंदा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और सारे आरोपों को खारिज कर दिया। ब्यूरो