मोनालिसा भाग गई है। उसको ढूंढने के लिए आए हैं। प्रयागराज महाकुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा की शादी ने अभी सुर्खियां बटोरना बंद किया भी नहीं था कि एक वीडियो वायरल होता है जिसमें एक शख्स जो फरहान की तरह नजर आ रहे हैं वो यह दावा करते हुए दिखते हैं कि मैं अजमेर पुष्कर आया हुआ हूं और मैं उसे ढूंढने आया हूं। सो फ्रेंड्स उसका अजमेर में पता नहीं लग पाया। मैं जोधपुर जा रहा हूं। पता करेंगे कि जोधपुर में हल्ट है तो आप किसी को पता चले तो मुझे बताना। मोनालिसा का पता नहीं लग पाया अजमेर में। मैं आज आ रहा हूं जोधपुर जोधपुर में पता करेंगे। आज जोधपुर में ओल्ड है हम लोग। तो आप किसी को पता लगे कि मौली अलीसा कहां पे है या किसी ने कहीं पे देखा है।
कोई भाई बहन हो मेरे को बताएं। मुझे मैसेज करें। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवती के होमटाउन महेश्वर में फिर हड़कंप मच गया। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। लेकिन आपको बता दें कि इस वीडियो की सच्चाई कितनी है। दरअसल यह वीडियो अपलोड हुआ है अभी पटवारी के Instagram अकाउंट से। सबसे पहले तो आपको यह वीडियो दिखाते हैं। मोनालिसा भाग गई है। उसको ढूंढने के लिए आए हुए हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद और पुलिस महकमे में हड़कंप मचने के बाद इस शख्स ने दोबारा से एक वीडियो बनाया और जिसमें यह खुलासा किया कि उसने महज लाइमलाइट बटोरने के लिए यह वीडियो बनाई है। क्योंकि इस शख्स की शक्ल लगभग मोनालिसा के पति फरमान खान से मिलती जुलती है। हेलो फ्रेंड, मैं अरविंद कुमार जोशी बालोतरा से। मेरा पर्पज नहीं था वो वीडियो बनाने का। ऐसा कुछ पर्पज नहीं था।
मैंने वीडियो एंटरटेनमेंट के लिए बनाया था और मैं बाड़मेर राजस्थान से हूं। ठीक है? और जो फरहान या फरमान मेरे को समझ रहे हो वो मैं नहीं हूं। ठीक है? मैं ये बाड़मेर राजस्थान में रहता हूं। और मैंने ऐसे एंटरटेनमेंट के लिए वीडियो बनाया था। तो उस पे कुछ कमेंट आ रहे हैं। वो मेरे को समझ रहे हैं वो फरमान है और ऐसा करके मेरे कमेंट आ रहे हैं। तो आप ऐसे कमेंट मत करिए। मैं ऐसे ही कॉमेडी एंटरटेनमेंट पर्पस से मैंने वीडियो बनाया था। ठीक है? और वो वीडियो वायरल हो गया है। ऐसा कुछ नहीं है। वो उसके मतलब मेरे जैसा वो लगता है।
बस वही मैं कहना चाहता हूं। सेम टू सेम लगता होगा। वह मेरे जैसा लगता है। इसीलिए आपको शायद लगा है कि मैं फरमान या फरहान हूं। ठीक है? मैं नहीं हूं। वैसे पहले वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट भी करना शुरू कर दिया था। किसी के लिए भी इस शख्स को पहचान पाना मुश्किल था। सभी को लगा कि फरमान ने ही यह वीडियो शेयर किया है। इसी वीडियो पर लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि कहीं निपटा तो नहीं दिया। कुछ का कहना है कि ऐसे कैसे? वहीं कुछ ने लिखा पाकिस्तान निकल गई वो वहीं जाकर मिलेगी।
वहीं एक ने लिखा भाग गई या निपटा दिया तूने उसको। एक यूजर ने कहा कैसी भागी दौड़कर या चलकर भागी? एक यूजर ने लिखा जब मोना फरमान ने प्यार किया तो फरमान ने यह थोड़ी पूछा था कि मोना तू भाग जाएगी क्या? इसलिए भाग गई। एक यूजर ने लिखा आप भी भाग जाओ हिसाब बराबर हो जाएगा। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। आपको बता दें कि यह शख्स मोनालिसा का पति फरमान नहीं है और ऐसे में उसके दावे भी झूठे ही साबित हुए।