Cli

जेडी वांस और असीम मुनीर के बीच खड़ी ये महिला कौन?

Hindi Post

वी प्रोवाइड यू द प्लेटफार्म टू टर्न योर ड्रीम्स इनटू रियलिटी। गिव विंग्स टू योर एस्पिरेशंस विद के आर मंगलम यूनिवर्सिटी। ईरान और अमेरिका में शांति वार्ता को लेकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हलचल है। दरअसल यहां पर शांति वार्ता के लिए ईरान का डेलीगेशन और साथ में ही अमेरिका का डेलीगेशन भी पहुंच चुका है। ऐसे में इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी सुर्खियां बटोर रही है। बड़ी तेजी से यह वीडियो वायरल हुआ। दरअसल अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस जब पाकिस्तान पहुंचे तो इस दौरान एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के दौरान एक महिला भी नजर आई

और यह महिला आखिर कोई आम शख्स नहीं थी। जाहिर तौर पर अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट के साथ और असीम मुनीर के साथ अगर वह खड़ी हैं तो जाहिर तौर पर वो कोई बड़ी शख्सियत रही होंगी। बताया जा रहा है कि इनका नाम नेटली अ बेकर है जो कि इस वक्त पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास की चार्ज द अफेयर्स के तौर पर तैनात है। यानी वो इस्लामाबाद में यूएस की दूत हैं। आपको बता दें इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर जेडीवेंस का स्वागत पाकिस्तान के सेना प्रमुख कासिम मुनीर ने किया और इस दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री ईशाक डार भी मौजूद थे और इन्हीं के साथ खड़ी नेतली बेकर ने भी अमेरिकी डेलीगेशंस का हिस्सा होते हुए पूरी प्रक्रिया को संभाला। आपको बता दें नेटली बेकर एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक है जिनके पास अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का लंबा एक्सपीरियंस है।

पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति ना होने की स्थिति में वो चार्ज द अफेयर्स के तौर पर दूतावास का नेतृत्व कर रही हैं। और इस भूमिका में वह अमेरिका पाकिस्तान संबंधों को संभालने, रणनीतिक बातचीत को आगे बढ़ाने और हाईटेक बैठकों को बैलेंस करने की जिम्मेदारी निभाती हैं और इस तरह के बड़े कूटनीतिक दौरों में उनकी भूमिका बेहद अहम होती है क्योंकि वो अमेरिकी प्रतिनिधियों और मेजबान देश के बीच संवाद को सरल बनाती हैं। इस्लामाबाद में हो रही इस बैठक का सीधा संबंध अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति से है और इन बातचीत में अमेरिका की ओर से नेतृत्व जे डी वेंस कर रहे हैं।

जबकि दूसरी ओर से ईरानी संसद के स्पीकर बाकिर कालिबा और विदेश मंत्री सैयद अब्बास सराशी सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। पाकिस्तान इस बातचीत के लिए एक अहम मंच बनकर उभरा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शांतिदूत बनने का जिम्मा संभाला। उन्होंने आगे बढ़कर मध्यस्था की अपील कर डाली और उसके बाद ईरान और अमेरिका ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत के लिए हामी भर दी। और अब ऐसे में अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस भी इस्लामाबाद पहुंचे। इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया और इस दौरान यह महिला भी कैमरे में आ गई।

बताया जा रहा है कि ये महिला नेटली अब बेकर जो कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में यूएस की राजदूत के तौर पर तैनात है वो एयरपोर्ट पर मौजूद थी और इस दौरान वो भी इस तस्वीर का हिस्सा बन गई। आपको बता दें सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में जेडी वेंस, असिम मुनीर और इशाक डार के साथ नेटली बेकर की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा है। कई लोगों के मन में सवाल उठा कि आखिर यह महिला है कौन जो इतने अहम नेताओं के साथ खड़ी हैं?

दरअसल यह तस्वीर अमेरिका की कूटनीतिक टीम की सक्रिय भूमिका को दिखाती है। जहां हर सदस्य की जिम्मेदारी तय है। आपको बता दें नेटली बेकर उसी टीम का एक अहम हिस्सा है। आपको बता दें इस पूरे घटनाक्रम से यह भी साफ है कि अमेरिका इस बातचीत को कितनी गंभीरता से ले रहा है। वाइस प्रेसिडेंट स्तर का प्रतिनिधित्व और वरिष्ठ राजनायिकों की मौजूदगी यह इशारा कर रही है कि आने वाले दिनों में ईरान अमेरिका संबंधों में बड़ा मोड़ आ सकता है। आपको बता दें कुल मिलाकर एयरपोर्ट पर देखिए यह तस्वीर सिर्फ एक स्वागत का दृश्य नहीं है बल्कि इसके पीछे छुपी कूटनीति रणनीति एक बहुत बड़ा संदेश दे रही है। ओम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *