मशहूर यूटर्स और कंटेंट क्रिएटर्स कनिका शर्मा और साकिब सैफी कुछ समय पहले धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के चलते विवादों में फंस गए थे। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। साकिब और कनिका अब एक बार फिर लाइमलाइट में है। लेकिन इस बार मामला उनकी किसी कॉमेडी या लाइफस्टाइल वीडियो का नहीं बल्कि उनकी शादी से जुड़ा है।
दरअसल कनिका और साकिब ने धर्म की दीवार तोड़ते हुए एक दूसरे से शादी रचा ली है। तमाम उतार-चढ़ाव और पिछले विवादों को पीछे छोड़ते हुए कनिका और साकिब ने आखिरकार एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। इस शादी की सबसे ख़ास बात यह रही कि दोनों ने एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से शादी की रस्में पूरी की।
दोनों ने पहले हिंदू रीति रिवाजों से साथ फेरे लिए और फिर निकाह पड़ा। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें कनिका सुर्ख लाल लहंगा पहन साकिब की दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। कनिका और साकिब की शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस जोड़े ने पहले हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर सात फेर लिए और फिर उसके बाद निकाह की रस्म अदा की। फिलहाल इस पूरे मामले पर आप क्या कहना चाहते हैं हमें कमेंट्स में जरूर बताइएगा और ज्यादा ऐसी अपडेट्स पाने के लिए अपने चैनल कुछ पल सुकून के को सब्सक्राइब भी कर लें।