Cli
akhand bharatt

आदित्य धर अखंड भारत का सपना देखने वाले सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य पर 1000 करोड़ी फिल्म लाएंगे?..

Hindi Post

रणवीर सिंह के साथ धुरंधर और धुरंधर द रिवेंट जैसी महाकमाऊ फिल्म दे चुके हैं आदित्य धर। टॉप के एक्टर्स उनके साथ काम करना चाहते हैं। हर कोई यह सोच रहा है कि आदित्यधर का अगला कदम क्या होगा। अब वो किस तरह की फिल्म बनाएंगे?


क्या विषय चुनेंगे और किस एक्टर के [संगीत] साथ बनाएंगे। यह सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स है कि आदित्यधर प्राचीन भारत के महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की कहानी पर काम कर रहे हैं। इन दिनों वो चंद्रगुप्त का पूरा इतिहास बारीकी से पढ़ रहे हैं। अगस्त में पिपिंग मून ने रिपोर्ट किया था कि आदित्यधर [संगीत] की अगली फिल्म इंडियन माइथोलॉजी पर आधारित होगी।

इसमें भी रणबीर सिंह ही लीड होंगे और 2027 की पहली तिमाही में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। मगर अब नई बात सामने आई है। बॉली ब्लाइंड्स एंड गसिप नाम के रेडिट पेज ने माइथोलॉजिकल नहीं हिस्टोरिकल फिल्म की प्लानिंग रिपोर्ट [संगीत] की है। सूत्रों से चर्चा के आधार पर इस रिपोर्ट में लिखा गया अंदर की खबर मिली है कि आदित्यधर का अगला प्रोजेक्ट बहुत [संगीत] बड़ा होने वाला है।

यह चंद्रगुप्त मौर्य पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है जिससे रणवीर सिंह भी जुड़े हैं। [संगीत] एक दिलचस्प बात यह साफ नहीं है कि फिल्म के मुख्य किरदार खुद चंद्रगुप्त मौर्य ही होंगे या नहीं। जिसने मुझे यह बताया उसने [संगीत] इस बात पर जोर दिया है कि यह चंद्रगुप्त मौर्य वाले दौर में सेट की गई कहानी है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस फिल्म के लिए आदित्य धर ने किन स्टूडियोज को अप्रोच किया है

और वो यह फिल्म कब अनाउंस करेंगे। इस पोस्ट के मुताबिक आदित्य [संगीत] संभवतः नवंबर में यह फिल्म अनाउंस करेंगे। फिलहाल इसके लिए दो स्टूडियो से बात चल रही है। बिरला स्टूडियोज को अपने इस आईडिया के साथ अप्रोच किया है। लेकिन टाइमलाइन अभी तय नहीं है। यह आगे पीछे हो सकती है। फिलहाल सिर्फ एक बात पक्की है कि फिल्म इसी साल अनाउंस [संगीत] कर दी जाएगी।

एक और एक्स पोस्ट के मुताबिक आदित्य चंद्रगुप्त मौर्य की बायोपिक नहीं बना रहे हैं। बल्कि एक ट्रोलॉजी डेवलप कर रहे हैं जिसमें प्राचीन भारत के तीन सम्राटों की कहानी होगी। ये होंगे चंद्रगुप्त मौर्य, विक्रमादित्य और समुद्रगुप्त। पार्थ चतुर्वेदी नाम के एक यूजर ने इसके बारे में अपनी एक पोस्ट में लिखा यह चंद्रगुप्त मौर्य, विक्रमादित्य और समुद्रगुप्त के आसपास बुनी गई फिक्शनल फिल्म होगी।

यह एक ट्रिलजी भी हो सकती है। इसमें अखंड भारत के विचार को मूर्त रूप देने वालों इन तीनों सम्राटों की कहानी होगी। बताया जा रहा है कि इस ट्रिलजी का बजट ₹1000 करोड़ है। प्लान यह है कि रणवीर सिंह पहले अपनी फिल्म प्रलय [संगीत] की शूटिंग पूरी करेंगे और फिर यह इस पीरियड फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

अगस्त 2025 में जब खबर आई कि आदित्य माइथोलॉजिकल फिल्म प्लान कर रहे हैं तो अटकलें लगी कि यह फिल्म द मॉरिटल अश्वत्थामा हो सकती है। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आदित्य [संगीत] यह फिल्म विक्की कौशल के साथ बनाने वाले थे। मगर बजट लिमिटेशंस और पेंडेमिक के बाद मार्केट में हुई तब्दीलियों की वजह से यह फिल्म बंद कर दी गई। विक्की के अलावा इसमें सुनील शेट्टी को भी लिया गया।

पेपर वर्क भी हो गया था। मगर फिर यह फिल्म शेल्प हो गई। अब जो हिस्ट्री बेस्ड पीरियड फिल्म आदित्य बनाने जा रहे हैं उसके लिए कहा जा रहा है कि इसमें रणवीर लार्जर दन लाइफ कैरेक्टर प्ले करेंगे। मगर यह किरदार क्या होगा इस पर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी आदित्यधर की तरफ से इस बारे में कोई स्टेटमेंट या हिंट नहीं दिया गया है।

रही बात रणवीर की तो उनकी फिल्म प्रलय इसी साल के लिए लाइन अप है। यह उनके प्रोडक्शन हाउस मां कसम [संगीत] फिल्म्स का पहला प्रोजेक्ट है। ज़ॉम्बी एपोक्लिप्स पर बेस्ड इस फिल्म की शूटिंग मई जून से शुरू होनी है। इसका बजट ₹300 करोड़ बताया जा रहा है। हंसल मेहता के बेटे और स्कैम 1992 जैसी वेब सीरीज के कोडक्टर जय मेहता इसे डायरेक्ट करेंगे। यह तमाम जानकारी मेरे साथी अंकिता ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *