Cli
airport galtii

एयरपोर्ट पर कैसे ट्रक से टकराया विमान, गलती किसकी?..

Hindi Post

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा। रनवे पर फायर ट्रक से टकराया विमान। विमान के उड़े परखच्चे। एिएशन सेफ्टी पर उठे बड़े सवाल। न्यूयॉर्क के लागाड़िया हवाई अड्डे पर भयानक विमान हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में विमान के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मास कैजुअल्टी घोषित कर दी है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के व्यस्ततम लागाड़िया हवाई अड्डे एलजीए पर एक बड़ा विमान एक फायर ट्रक से टकरा गया जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पैसेंजर विमान और फायर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब एयर कनाडा [संगीत] एक्सप्रेस की फ्लाइट AC8646 रनवे पार करने की कोशिश कर रही थी और उसी दौरान टैक्सी वे पर उसकी टक्कर एक फायर ट्रक से हो गई। हालांकि अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि पूरी तरह से नहीं हुई है, लेकिन सामने आ रही जानकारी ने एिएशन सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद हालात काफी अफरातफरी भरे बताए जा रहे हैं।

यात्रियों को विमान से बाहर निकालकर सीधे रनवे पर उतारा गया जो किसी भी एयरपोर्ट के लिए एक संवेदनशील और जोखिम भरी स्थिति मानी जाती है। सामने आ रहे वीडियो और रिपोर्ट्स में विमान को नुकसान पहुंचने की बात भी कही जा रही है। वहीं कुछ अनौपचारिक रिपोर्ट्स में यात्रियों या स्टाफ के घायल होने की भी आशंका जताई गई है। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस घटना के चलते एयरपोर्ट के संचालन पर भी अस्थाई [संगीत] असर पड़ने की खबरें हैं। लेकिन इसकी पुष्टि भी अभी बाकी है।

न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि फायर फाइटर्स को रात 11:38 पर रनवे पर एक प्लेन के वाहन से टकराने की रिपोर्ट मिली थी। घटना के तुरंत बाद और जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर बाय स्टैंडर्ड्स द्वारा लिए गए कई वीडियो वायरल हो गए हैं। जिनमें जेट के आगे के हिस्से में गंभीर क्षति दिखाई दे रही है। विमान का नाक यानी नोज और कॉकपिट क्षेत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था और एडवांस टेक्नोलॉजी के बावजूद एक ही जगह पर एक विमान और एक इमरजेंसी वाहन कैसे आ गए? यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि सिस्टम, प्रोटोकॉल और कोऑर्डिनेशन की संभावित खामियों की ओर इशारा करता है।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटेंगी कि इस टक्कर के पीछे क्या कारण थे और क्या कहीं सुरक्षा नियमों का उल्लंघन  हुआ। जब तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आती, यह घटना एक चेतावनी की तरह है कि दुनिया के सबसे एडवांस एिएशन सिस्टम भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *