डांस की दुनिया में नाम कमाने वाली गीता कपूर ने एक बार इंटिमेसी को लेकर बेबाक बयान दिया था। जिस पर खूब हंगामा हुआ था। लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिसको लेकर फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में दिए इंटरव्यू में गीता कपूर ने कहा कि शादी ना करना उनके लिए कोई कमी या अधूरापन नहीं है।
हमारे समाज में अक्सर यह धारणा बना दी जाती है कि अगर किसी महिला ने शादी नहीं की है तो उसकी जिंदगी अधूरी है। मैं इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हूं। उन्होंने हंसते हुए आगे कहा कि ना मैं कुंवारी हूं ना नन हूं। मैं सेक्स करती हूं। सेक्स के लिए मुझे शादी की जरूरत नहीं। मैं अपने मोमेंट्स ढूंढ लेती हूं। मैं एक नॉर्मल लाइफ जी रही हूं।
लोगों से मिलती हूं और किसी के साथ इंटिमेट हो सकती हूं। आपने मुझसे पूछा। मैंने उसका सीधा जवाब दिया। हां, करती हूं। आपको क्या लगता है कि मैं नहीं करती होंगी? इसमें बुराई क्या है? मैं फिजिकली सेटिस्फाइड हूं। खुद को फिजिकली सेटिस्फाइड करना गलत नहीं है। इसे आज के समय में वेलनेस कहते हैं। इसे वुमस वेलनेस कहते हैं। अगर एक महिला खुद का ध्यान रखती है तो इसमें बुराई क्या है?
गीता मां ने आगे कहा आत्मनिर्भर का मतलब क्या है? अगर आपको कुछ बाहर से नहीं मिलता तो आपको खुद ही अपना ध्यान रखना है। यानी मास्टरबेशन। जैसे ही गीता मां का यह बयान सामने आया, सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। लोग कह रहे हैं कि हम आपको गीता मां बोलते थे। आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। फिलहाल आपका इस बयान पर क्या कहना है?
हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए.