Cli
sunny govind

आखिरकार गोविंदा को मिल ही गया सनी देओल की फिल्म में काम करने का मौका?..

Hindi Post

क्या बॉलीवुड में एक बार फिर से देखने को मिल सकती है दो सुपरस्टार की दमदार जोड़ी?
क्या सनी देओल दे सकते हैं गोविंदा को बड़ा कमबैक? जी हां, इस समय की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें यह बताया जा रहा है कि सनी देओल हर मौ की मदद गोविंदा को कर सकते हैं। एक दौर था जब गोविंदा का नाम फिल्म की गारंटी हुआ करता था।

कॉमेडी हो, डांस हो या इमोशन हर किरदार में गोविंदा छा जाया करते थे। लेकिन वक्त के साथ उनका करियर थोड़ा धीमा पड़ गया और आज फैंस उन्हें एक बार फिर से बड़े पर्दे पर उसी पुराने अंदाज में देखना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ सनी देओल जिन्होंने अभी हाल ही में साबित कर दिया अगर दम है तो उम्र सिर्फ एक नंबर है। गदर 2 और बॉर्डर 2 की जबरदस्त सफलता ने सनी देओल को फिर से बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में लाकर खड़ा कर दिया है।

अब सवालात यह उठता है क्या सनी देओल गोविंदा को एक नई फिल्म में मौका दिलवा सकते हैं? तो जवाब है हां बिल्कुल मुमकिन है। बॉलीवुड में रिश्ते और नेटवर्किंग बहुत मायने रखते हैं। सनी देओल इंडस्ट्री में एक मजबूत और सम्मानित नाम है। अगर वह किसी प्रोजेक्ट में गोविंदा को साथ लेना चाहें तो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स भी जरूर इस पर विचार विमर्श करेंगे।

सोचिए एक तरफ सनी देओल का दमदार एक्शन हो और इमोशन और दूसरी तरफ गोविंदा की जबरदस्त कॉमिक टाइम और एनर्जी। अगर यह दोनों एक ही फिल्म में साथ आए तो बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय है। फैंस भी सोशल मीडिया पर बार-बार यही मांग कर रहे हैं कि गोविंदा को एक दमदार किरदार में वापस लाया जाए और अगर यह मिशन को कोई पूरा कर सकता है तो वह सनी देओल जैसे स्टार ही हैं।

देखना यह होगा क्या आने वाले समय में कोई डायरेक्टर या प्रोड्यूसर इस गोल्डन मौके को पहचानता है और क्या सनी देओल गोविंदा को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि बॉलीवुड का एक यादगार कमबैक होगा। वेल दोस्तों सनी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदियों को छू रहे हैं और लगभग 10 सालों से लगातार फ्लॉप का स्वाद चखने वाले सनी देओल आज एक के बाद एक सुपरडुपर हिट फिल्में दे रहे हैं।

यही बड़ी वजह है कि सनी देओल की बात हर कोई डायरेक्टर निर्माता मानेगा ही। यही बड़ी वजह है कि गोविंदा को अगर ऐसी फिल्म में काम करने का मौका मिलता है तो उसके पीछे कहीं ना कहीं सनी देओल का ही साथ हो सकता है। वैसे अगर बात करें गोविंदा की तो उनका हमेशा से ही लगाव सनी देओल के पिता धर्मेंद्र के साथ रहा है। धर्मेंद्र के साथ उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम भी किया है।

यही बड़ी वजह है कि देओल परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं और हो सकता है कि सनी देओल गोविंदा के डूबते करियर को बचाने के लिए किसी बड़ी फिल्म में कोई बड़ा किरदार भी दिला सकते हैं। वेल दोस्तों इस पूरी खबर को लेकर क्या प्रतिक्रिया देनी है और क्या आप भी सनी देओल और गोविंदा को एक साथ फिल्म में देखना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *