फरवरी 2026 में शक्तिमान प्रोजेक्ट को अनाउंस [संगीत] हुए 4 साल पूरे हो गए। Sony पिक्चर्स की इस फिल्म में रणबीर सिंह लीड रोल करने वाले थे। [संगीत] वहीं मिन्न मुरली फेम बेसिल जोसेफ इसे डायरेक्ट करने वाले थे। दो पावर हाउस परफॉर्मेंस के फिल्म से जुड़े होने के बावजूद इसका काम आगे नहीं बढ़ सका। कारण यह है कि मुकेश खन्ना को रणबीर की ऑफ स्क्रीन पर्सनालिटी पसंद नहीं आई।
तंग आकर बेसिल ने इस प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला कर दिया था। मगर अब खबर है कि अलू अर्जुन इस फिल्म में लीड रोल कर सकते हैं। बेसल ने शक्तिमान प्रोजेक्ट पर अपने 2 साल खर्च कर दिए थे। इस बात की जानकारी अनुराग कश्यप ने दी थी। दरअसल मलयाली मनोरमा अवार्ड्स में दोनों डायरेक्टर्स की मुलाकात हुई थी। अनुराग के मुताबिक बेसल ने उन्हें बताया था
कि उन्होंने शक्तिमान पर अपने 2 साल बर्बाद कर दिए। मगर बॉलीवुड वालों के ईगो के कारण यह फिल्म कभी आगे नहीं बढ़ सकी। तंग आकर उन्होंने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया। अनुराग से मिली इस जानकारी को लोग शक्तिमान प्रोजेक्ट की ताबूत का अंतिम कील मानकर चल रहे थे। मगर अलू अर्जुन वाली अपडेट ने मामला दोबारा जिंदा कर दिया है। तेलुगु 360 की रिपोर्ट के मुताबिक अलू अर्जुन और बेसिल कुछ समय से शक्तिमान प्रोजेक्ट पर डिस्कशन कर रहे थे।
अब वो सुपर हीरो मूवी फिल्म बनाने जा रहे हैं। अभी ऑफिशियली अनाउंसमेंट होना बाकी है। मगर फिल्म अब डेवलपमेंट हेल से बाहर निकलती नजर आ रही है। अर्जुन के पिता अलू अरविंद अपनी प्रोडक्शन कंपनी गीता आर्ट्स के तहत इसे प्रोड्यूस करेंगे। दावा किया जा रहा है कि बेसल ने फिल्म का प्रीप्रोडक्शन शुरू कर दिया है। वहीं अर्जुन एटली की Aa2 A6 और लोकेश कनकराज की Aa23 के बाद 2027 में इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे।
हालांकि अर्जुन बेसिल या यहां तक कि मुकेश खन्ना ने भी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है। वैसे यह पहला मौका नहीं जब अलू अर्जुन को शक्तिमान में कास्ट करने की रिपोर्ट सामने आई हो। दिसंबर 2024 में मुकेश खन्ना ने अपने YouTube चैनल पर पुष्पा 2 की तारीफ करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उसमें उन्होंने अलू अर्जुन को शक्तिमान के लिए सटीक एक्टर बताया था। उन्होंने उस वीडियो में कहा था मैं वादा नहीं कर रहा हूं,
बोल भी नहीं रहा हूं, जज भी नहीं कर रहा हूं। लेकिन अलू अर्जुन शक्तिमान बन सकते हैं। रियल लाइफ में भी अच्छी लुक है उनकी। अच्छी हाइट है। उसे सिर्फ विलन बनाकर रखा है। इसके बारे में कहा जा सकता है, सोचा जा सकता है। इसके चेहरे पर शक्तिमान लाया जा सकता है। जून 2024 में बेसल के नजदीकी सूत्र ने अर्जुन के रणवीर को रिप्लेस करने की बात का खंडन किया था।
उन्होंने स्पष्ट किया था कि शक्तिमान केवल रणवीर सिंह के साथ बनाई जाएगी। कोई दूसरा एक्टर इस प्रोजेक्ट में काम नहीं कर रहा है। बेसल के मुताबिक फिल्म में या तो रणवीर सिंह होंगे या कोई नहीं। यानी बेसल पहले ही अलू अर्जुन को इस फिल्म में लेने से इंकार कर चुके हैं। ऐसे में यह दावा करना कि वह अलू अर्जुन के साथ शक्तिमान बना रहे हैं।
यह थोड़ा अटपटा और कंफ्यूजिंग दोनों है। जब तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक कन्फर्मेशन नहीं आ जाता तब तक इस मसले पर कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा