आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में जाना जाता है। यह नाम उन्हें इंडस्ट्री वालों ने ही दिया क्योंकि आमिर खान हर एक काम बहुत परफेक्टली करते हैं।
लेकिन अब आमिर खान के भाई फैजल खान ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट की परिभाषा बताई है और उन्होंने बताया है कि जो लोग इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट बनकर घूमते हैं, असल में वो लोग परफेक्ट नहीं है बल्कि परफेक्शनिस्ट की रियल परिभाषा है धुरंधर।
जी हां, फैसल खान ने धुरंधर फिल्म को परफेक्ट फिल्म बताया है और उनके हिसाब से परफेक्शनिस्ट का मतलब धुरंधर है। फैसल खान ने कहा कि आजकल कई लोग हैं जो परफेक्शनिस्ट बने घूमते हैं। लेकिन सच्चाई तो यह है कि उनकी फिल्में बुरी तरह पिट रही है। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांग रही है।
मेरे ख्याल में असली परफेक्ट फिल्म धुरंधर है क्योंकि ये फिल्म परफेक्ट बनी है। इसी वजह से लोगों ने इसे पसंद किया है और इसीलिए यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट है। तो ऐसे में असल परफेक्शनिस्ट धुरंधर है ना कि वो लोग जो दावा करते हैं कि हम परफेक्ट हैं। कहीं ना कहीं फैसल खान का यह जो तंज है यह अपने भाई आमिर खान पर ही है।
दोनों भाइयों के बीच रिश्ते बहुत खराब है और कुछ समय पहले फैसल खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसके बाद उन्होंने अपने भाई आमिर खान और उनके परिवार से सारे नाते तोड़ दिए थे। उनका कहना था कि उनके परिवार ने, उनके भाई ने उन्हें बहुत दुख दिया है, बहुत दर्द दिया है, बहुत टॉर्चर किया है।
उनकी जिंदगी के कई साल खराब कर दिए हैं। ऐसे में अब वह अपने परिवार से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं। फैजल खान की इतनी बड़ी कंट्रोवर्सी थी लेकिन आमिर खान ने इस पूरी कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट तक नहीं किया