Cli

आर माधवन ने रोका, फिर भी आमिर ने ‘3 इडियट्स 2’ अनाउंस कर डाली

Bollywood/Entertainment Hindi Post

आमिर खान और राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दादासाहेब फाल्के की बायोपिक बनाने वाली है। मगर तमाम चर्चाओं के बावजूद यह फिल्म बनती नजर नहीं आ रही। दूसरी तरफ आमिर खान ने सितारे जमीन पर के बाद से कोई फिल्म साइन ही नहीं की है। इस सबके बीच यह खबर आई कि हिरानी थ्री इरियट्स का सीक्वल लिख रहे हैं। उन्होंने कुछ एक इंटरव्यूज में इस बात को कंफर्म भी किया। मगर इस फिल्म से जुड़े एक्टर्स ने ऐसी किसी डेवलपमेंट का खंडन कर दिया है।

अब आमिर ने खुद भी इस सीक्वल के बनने की बात पक्की कर दी है। हालेल इंटरव्यू में उन्होंने बात बाद बात में फिल्म का बेसिक प्लॉट भी बता दिया है। आमर उजाला से हुई बातचीत में आमिर से फाल्के बायोपिक पर सवाल किया गया था। उसका जवाब देते हुए आमिर ने थ्री इडियट्स का सीक्वल कंफर्म कर दिया है। वो कहते हैं दादा साहब फाल्के की कहानी बहुत प्रेरक है। राजू हिरायनी उस पर काम कर रहे थे। उसके तीन ड्राफ्ट्स बनाए उन्होंने मगर वो खुश नहीं

हुए इसलिए उन्होंने फिलहाल उस मूवी को रख दिया है। शायद बाद में वो उस पर दोबारा काम करेंगे लेकिन इस वक्त वो 3D 2 पर काम कर रहे हैं। वो कहानी मैंने सुनी है जो कि बहुत अच्छी है। स्क्रिप्ट पर आगे अभी काम है लेकिन वो बहुत ही अच्छी कहानी बनी है। उसका ह्यूमर भी अच्छा है। हमारे जो किरदार आपने देखे हैं थ्री इडियट्स में उसमें उनकी ही 10 साल बाद की स्टोरी है। ये भी एक फिल्म है जो आने वाले दिनों में मैं करूंगा। वैसे कुछ महीने पहले भी इस सीक्वल को लेकर खबरों का बाजार गर्म हुआ था। तब बताया गया था कि इसमें लीड कैरेक्टर्स 10 से 15 साल बाद एक दूसरे से मिलेंगे।

उस वक्त तक उनकी जिंदगी में बहुत कुछ घट चुका होगा। मगर वह फिर से एक नए एडवेंचर पर निकलेंगे। ओरिजिनल फिल्म में रेंचो, फरहान और राजू का किरदार आमिर, आर माधवन और श्रवण जोशी ने निभाया था। मगर दिसंबर 2025 में बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में माधवन ने बताया कि उन्हें इस सीक्वल के लिए कभी अप्रोच ही नहीं किया गया है। वो कहते हैं थ्री इडियट्स का सीक्वल सुनने में अच्छा लगता है। लेकिन असल में यह थोड़ा मुश्किल काम है। अब हम तीनों यानी आमिर खान, शमन जोशी और मैं पहले से काफी बड़े हो गए हैं। ऐसे में कहानी आगे कैसे बढ़ेगी? हम अब क्या कर रहे होंगे? यह सोचने वाली बात है। लेकिन इससे अच्छी फिल्म बना पाना मुश्किल है। मैं राजू हिरानी के साथ फिर से काम करना चाहूंगा। लेकिन थ्री एडिट्स का सीक्वल बनाना मुझे लगता है

कि वो थोड़ा बेवकूफाना होगा। शर्मन का भी इस मुद्दे पर कुछ ऐसा ही रुख था। उन्होंने कहा था कि इस सीक्वल के लिए उनसे किसी ने कांटेक्ट नहीं किया है। मगर अप्रैल 2026 में आमिर ने खुद ही इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। वैसे आमिर ने यह भी बताया है कि अभी उन्होंने कोई मूवी साइन नहीं की है। उनके पास कई स्क्रिप्ट्स हैं जिनमें से एक को वो महीने भर में फाइनल कर लेंगे। आमिर ने बताया कि वो इस साल सितंबर में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि यह फिल्म थ्री इज का सीक्वल हो सकती है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *